
JNU में लेफ्ट का किला दरकता क्यों नहीं? ओएन शुक्ला से लेकर अदिति मिश्रा तक की कहानी
AajTak
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में 'लेफ्ट यूनिटी' ने चारों पदों पर जीत दर्ज की, जिससे कैंपस में वामपंथ का दबदबा फिर साबित हुआ. 1971 में छात्रसंघ गठन के बाद से जेएनयू लेफ्ट राजनीति का गढ़ रहा है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सामाजिक न्याय, आलोचनात्मक शिक्षा और छात्र एकजुटता ने इस विचारधारा को मजबूत बनाए रखा है.
दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्रसंघ चुनाव में एक बार फिर लेफ्ट के 'लाल सलाम' नारे को स्टूडेंट्स ने सिर-आंखों पर चढ़ा लिया. ‘लेफ्ट यूनिटी’ गठबंधन ने 6 नवंबर को जेएनयू स्टूडेंट यूनियन (JNUSU) के सेंट्रल पैनल की चारों पोस्ट पर अपना परचम लहराया. अदिति मिश्रा प्रेसिडेंट, के. गोपिका बाबू वाइस प्रेसिडेंट, सुनील यादव जनरल सेक्रेटरी और दानिश अली जॉइंट सेक्रेटरी चुने गए हैं. राइट-विंग को सेंट्रल पैनल में कोई जगह नहीं मिल सकी है. इसी के साथ, एक बार फिर साबित हो गया कि जेएनयू स्टूडेंट पॉलिटिक्स पर लेफ्ट का दबदबा अब भी बरकरार है.
इस चुनाव में 'लेफ्ट यूनिटी' गठबंधन में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फ्रंट शामिल थे. इसी साल अप्रैल में हुए पिछले छात्रसंघ चुनावों में लेफ्ट यूनिटी में फूट पड़ गई थी, जिससे एक सीट (जॉइंट सेक्रेटरी) एबीवीपी के हिस्से गई थी.
ऐतिहासिक रूप से जेएनयू लेफ्ट (वाम) का गढ़ रहा है, जहां अलग-अलग संगठन एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते रहे हैं. जेएनयू छात्र संघ चुनाव में सिर्फ एक बार ऐसा हुआ है, जब एबीवीपी ने प्रेसिडेंट पद पर जीत हासिल की.
अप्रैल 1969 में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई. सितंबर 1971 में छात्रसंघ (JNUSU) की स्थापना हुई और नवंबर में पहला चुनाव हुआ. ओएन शुक्ला (ON Shukla) छात्रसंघ के पहले अध्यक्ष बने. 1972 के चुनाव में वीसी कोशी (VC Koshy) स्टूडेंट यूनियन के प्रेसिडेंट बने.
पहले चुनाव से लेकर 1978 तक, लेफ्ट विंग संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) का कैंपस पर दबदबा रहा. एसएफआई, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) का स्टूडेंट विंग है. SFI के उम्मीदवारों ने 1971, 1972, 1973, 1974, 1975, 1976, 1977 और 1978 में सभी चार सेंट्रल पैनल पोस्ट पर फतह हासिल की. साल 1972 में बांग्लादेश जंग की वजह छात्रसंघ चुनाव नहीं हुए थे.
1975-76 में डीपी त्रिपाठी जेएनयू स्टूडेंट यूनियन के प्रेसिडेंट बने, जिन्हें जेएनयू के आपातकाल विरोधी चेहरे के तौर पर भी पहचाना गया. तेज़, हाज़िरजवाब और पैनी नज़र वाले डीपी त्रिपाठी 1970 के दशक में इमरजेंसी के ख़िलाफ़ छात्रों के विरोध का चेहरा बने.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










