
JKCA चुनाव में धोखाधड़ी के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नतीजों पर फिलहाल लगाई रोक
AajTak
शीर्ष अदालत ने इस मामले में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन को नोटिस जारी करते हुए चुनाव अधिकारी से चार हफ्तों के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अब इस याचिका पर अगली सुनवाई 6 फरवरी को होगी.
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JKCA) के चुनावों में कथित धोखाधड़ी और वोटर लिस्ट में हेरफेर के गंभीर आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम कदम उठाया है. शीर्ष अदालत ने इस मामले में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन को नोटिस जारी करते हुए चुनाव अधिकारी से चार हफ्तों के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने अगली सुनवाई तक चुनाव परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी है.
जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए इसे गंभीर प्रकृति का बताया और कहा कि आरोपों की गहन जांच आवश्यक है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब तक इस मामले में स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाना उचित नहीं होगा. अब इस याचिका पर अगली सुनवाई 6 फरवरी को होगी.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े 19 मान्यता प्राप्त क्रिकेट क्लबों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर राज्य संघ के चुनावों में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि चुनावी वोटर रोल में जानबूझकर हेरफेर की गई और कई योग्य क्लबों को मतदान प्रक्रिया से बाहर रखा गया, जबकि अपात्र लोगों को वोटर लिस्ट में शामिल किया गया.
याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि लोकपाल के आदेशों की खुलेआम अनदेखी की गई है. क्लबों का दावा है कि जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के प्रभारी अधिकारियों और बीसीसीआई की एक उप-समिति के कुछ सदस्यों ने मिलकर राज्य क्रिकेट संघ पर कब्जा कर रखा है और चुनावी प्रक्रिया को अपने हित में प्रभावित किया गया.
याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट को बताया कि यदि निष्पक्ष चुनाव नहीं कराए गए तो इससे न केवल क्रिकेट प्रशासन की साख को नुकसान पहुंचेगा, बल्कि जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट के भविष्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा. उनका कहना है कि पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों और क्लबों को न्याय मिल सके.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






