
JK: "15000 करोड़ का निवेश 2022 तक", देखें जम्मू कश्मीर में विकास को लेकर क्या बोले अमित शाह
AajTak
आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू कश्मीर दौरे का दूसरा दिन रहा जहां उन्होंने जम्मू में एक बड़ी रैली को संबोधित की. अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 10 किलोमीटर दूर होने हुई ये रैली. इस रैली के जरिए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया गया. 3 दिन के दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचे गृहमंत्री ने कल भी आतंकवाद और उसके मददगारों पर करारा चोट किया. गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि एक ही दिन में 15000 करोड़ से ज़्यादा विकास के काम आज आपके सामने ही इसी मंच से जम्मू कश्मीर के लिए शुरु हुए हैं, यह तीनों परिवार का शासन का योग करो तो भी 15000 करोड़ नहीं होंगे, जहां तक सुरक्षा का सवाल है तो कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं तो मैं उनको कुछ आंकड़े देना चाहता हूं, 2004 से 2014 के बीच में 2021 नागरिकों की मौत हुई वहीं 2014 से 2021 के बीच में नागरिकों ने अपनी दुर्भाग्यपूर्ण जान गवाई है. यानी कि पहले जो एक साल में मृत्यु दर घट कर 23 हो गया है. बस हमारी ऐसी कोशिश जारी है कि किसी की जान न जाए. जम्मू में विकास को लेकर शाह ने कहा की यहां दो शहरों में मेट्रो की शुरुवात होने वाली है. देखें ये वीडियो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










