
JK: शहीद के परिवार के आगे हाथ जोड़े खड़े दिखे गृहमंत्री, एक ही मुलाकात से तीन संदेश
AajTak
शहीदों के परिवार के प्रति कोई सरकार कितनी संवेदना रखती है. ये तब नहीं पता चलता है कि जब उनके लिए मुआवजे का ऐलान होता है। ये तब पता चलता है जब देश के गृहमंत्री के दौरे कि TO DO लिस्ट में सबसे पहले शहीद के परिवारों का नाम होता है. गृहमंत्री जैसे ही एयरपोर्ट पर उतरे तो स्वागत के तुरंत बाद वो 40 किलोमीटर दूर नौगाम की ओर रवाना हो गए. नौगाम वो जगह थी जहां उनको शहीद सीआईडी इंस्पेक्टर परवेज अहमद के परिवार से मिलना था. गृहमंत्री की प्राथमिकता शहीदों के परिवार को सांत्वना देना था और इसीलिए वो सड़क मार्ग से ही नौगाम पहुंच गए. अमित शाह ने शहीद परेवज़ के परिवार के साथ सिर्फ बातें नहीं कीं बल्कि उनके साथ समय बिताया. ये भरोसा दिलाया कि घबराने की या फिर भविष्य की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. बता दें कि इसी साल जून में शहीद परवेज अहमद डार को टीआरएफ के आतंकियों ने नौगाम के ही एक मस्जिद के पास गोली मार दी थी. इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी. इस मामले में 1 आंतकी को पकड़ा भी गया है. देखें ये वीडियो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










