
JJMP संगठन के 3 उग्रवादी गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना
AajTak
लातेहार एसपी अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस की टीम ने छापामारी कर सदर थाना क्षेत्र के कोने गांव से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में एरिया कमांडर सूरज लोहरा, सस्ता सदस्य अनिल लोहरा और कमलेश्वर सिंह शामिल है.
झारखंड के लातेहार में पुलिस ने छापामारी कर प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. छानबीन के दौरान घटना स्थल से एक पिस्टल, 4 गोली, एक बोलेरो , 2 बाइक समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं. पुलिस का कहना है कि उग्रवादी कोने गांव में कमलेश्वर सिंह के घर में छिपे हुए थे. कमलेश्वर सिंह पारा शिक्षक का कार्यकर्ता है. मगर, वह उग्रवादी संगठन से भी जुड़ है.
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत अन्य उग्रवादी सदर थाना क्षेत्र के कोने गांव में जमे हुए हैं. उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलने के बाद डीएसपी संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित कर छापामारी की गई.
किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना
पुलिस को आता देख उग्रवादी वहां से भागने लगे. परंतु पुलिस ने तीन लोगों को धर दबोचा. गिरफ्तार उग्रवादियों में एरिया कमांडर सूरज लोहरा, सस्ता सदस्य अनिल लोहरा और कमलेश्वर सिंह शामिल है. तीनों लातेहार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. कमलेश्वर सिंह पारा शिक्षक का कार्यकर्ता है. परंतु उग्रवादी संगठन से भी जुड़ा हुआ है. सभी उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे.
चाईबासा में नक्सलियों ने उड़ा दी रेल पटरी
वहीं, झारखंड में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 22 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया था. इसके बाद चाईबासा में नक्सलियों ने रेल पटरी उड़ा दी, जिससे हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों परिचालन ठप हो गया था. दरअसल, भाकपा माओवादी नक्सलियों ने गुरुवार रात करीब दस बजे गोइलकेरा और पोसैता स्टेशनों के बीच बम विस्फोट कर रेल पटरी उड़ दी. घटना के बाद हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










