
Jharkhand: ‘साहब धंधा मंदा चल रहा था, तो…’ चाऊमीन के ठेले की आड़ में बेच रहा था बीयर और शराब
AajTak
देवघर में अवैद्य शराब खरीद-बिक्री मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अंग्रेजी शराब के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी युवक चाऊमीन के ठेला लगाता था और उसकी आड़ में अवैध शराब बेचने का कारोबार करता था.
झारखंड के देवघर में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सक्रिय है. इस दौरान पुलिस को अवैध शराब की खरीद-बिक्री का पता चला. त्वरित कार्रवाई करते हुए मधुपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मधुपुर एसडीपीओ सुमित सौरभ लकड़ा ने बताया कि इलाके में अवैध शराब खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिलने पर छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने मधुपुर के कजरा मोड पर एक चाऊमीन और पास्ता का ठेला लगाने वाले शख्स की तलाशी ली. इस दौरान कपड़े में छुपाकर रखी गई बीयर की बोलतें बरामद हुईं.
यह भी पढ़ें- Reel बनाने के चक्कर में युवक ने 100 फीट की ऊंचाई से पानी में लगाई छलांग, हुई मौत
पुलिस के कड़ाई से पूछने पर ठेला चालक पाथरोल थाना के कुर्मीडीह के रहने वाले कारू यादव ने बताया कि ठेले से चाऊमीन बेचने का का धंधा अभी काफी मंदा चल रहा है. इस वजह से थोड़ा बहुत विदेशी शराब और बीयर बिक्री कर लेता हूं. इससे कुछ अच्छी कमाई हो जाती है.
छापेमारी में मिली बीयर और शराब के कार्टन
उसकी निशानदेही पर कुर्मीडीह स्थित गोदाम में पुलिस ने छापेमारी की. वहां से पुलिस को 500 एमएल बियर कैन का एक कार्टन मिला. इसमें 15 पीस बीयर रखी हुई थी. इसके अलावा 180 एमएल विदेशी शराब की बोतलों से भरा एक कार्टन मिला, जिसमें 12 बोलतें रखी हुई थीं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










