
Jharkhand: भाजपा कार्यकर्ता की हत्या में शामिल 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 2 बाइक भी की जब्त
AajTak
भाजपा कार्यकर्ता शैलेंद्र भगत की सरेशाम पोड़ैयाहाट बाजार में गोली मारकर हत्या की गई थी. वारदात के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए भाग गए थे. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बिहार के बौंसी और पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बाइक भी जब्त की हैं.
झारखंड के गोड्डा जिले में भाजपा कार्यकर्ता शैलेंद्र भगत की पोड़ैयाहाट के बजरंगबली चौक के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को बिहार के बौंसी और पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. तीनों की उम्र औसत 21साल बताई जा रही है.
वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइक भी जब्त की गई हैं. गोड्डा के एसडीपीओ जेपीएन चौधरी ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि लोकेश कुमार को बिहार के बौंसी थाना क्षेत्र के श्याम बाजार और रोहित यादव उर्फ राकेश कुमार को बौंसी के बरमासिया से गिरफ्तार किया गया है. वहीं, अभिनव कुमार को पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बोहरा से गिरफ्तार किया गया है.
यह भी पढ़ें- 5वीं की छात्रा से गंदी हरकत करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
पिस्टल लहराते हुए भागे थे बदमाश
बताते चलें की गुरुवार को सरेशाम पोड़ैयाहाट के थाना चौक पर एक चाय की दुकान में व्यवसाई और भाजपा कार्यकर्ता शैलेंद्र भगत बैठे हुए थे. उसी दौरान गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पिस्टल लहराते हुए भाग निकले थे.
थाने से महज कुछ दूरी पर वारदात को अंजाम दिया गया था. इसके बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया था. बताते चलें कि इस घटना के बाद गोड्डा की राजनीति गरमा गई थी. पुलिस पर भी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का दवाब बन गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










