
Jharkhand: पलामू में जहरीले सांप ने ली 4 जिंदगियां, एक ही परिवार के दो मासूम भी शिकार, गांवों में दहशत का माहौल
AajTak
झारखंड के पलामू में एक ही रात में जहरीले सांप के डंस से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है. चैनपुर और उंटारी थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगहों पर ये घटनाएं हुईं. मृतकों में दो सगे भाई और एक मासूम बच्ची शामिल हैं. ग्रामीणों में दहशत है और उन्होंने प्रशासन से तत्काल चिकित्सा सुविधा और जागरूकता की मांग की है.
झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार रात को हुई सर्पदंश की घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया है. चैनपुर और उंटारी थाना क्षेत्रों के तीन अलग-अलग गांवों में छह लोगों को विषैले सांप ने डंसा, जिनमें दो सगे भाइयों सहित चार लोगों की मौत हो गई. दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है. ग्रामीणों में भय और प्रशासन से नाराजगी दोनों देखी जा रही है.
नरसिंहपुर पथरा: एक ही परिवार में पसरा मातम
चैनपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर पथरा गांव में सोते समय एक ही परिवार के तीन लोगों को करैत सांप ने डंस लिया. प्रेम प्रसाद चौरसिया के दो मासूम बेटे देव प्रसाद (10) और अर्जुन कुमार (8) की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, खुद प्रेम प्रसाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. यह परिवार डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया का करीबी बताया जा रहा है. पीड़ितों को पहले एमएमसीएच मेदिनीनगर, फिर सतबरवा के तुम्बागाड़ा नवजीवन अस्पताल ले जाया गया. लेकिन बच्चों को नहीं बचाया जा सका.
यह भी पढ़ें: पलामू: शराब के नशे में घर आया शख्स, पत्नी ने किया झगड़ा तो काट डाला कुल्हाड़ी से
बसडीहा: दंपति बना शिकार, पत्नी की मौत
चैनपुर क्षेत्र के ही बसडीहा गांव में सांप ने दंपति भिखारी भुइंया और शकुंतला देवी को डंस लिया. दोनों को इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन शकुंतला देवी ने दम तोड़ दिया. भिखारी भुइंया की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










