
Jharkhand: कोयला उद्योग के पेंशनर्स का दर्द, 49 रुपए की पेंशन से एक दिन का भी राशन नहीं आता
AajTak
सालों से 49 रुपए महीने की पेंशन मिल रही है. कईयों को 1000 रुपए पेंशन दी जा रही है. हम सालों से सरकार से पेंशन वृद्धि की मांग कर रहे हैं. मगर, सरकार हमें अनदेखा कर रही है. गरीबी रेखा से नीचे आने वालों को भी ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं. सरकार नहीं मानी, तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा.
49 रुपए महीना पेंशन मिल रही हैं. इतने में तो एक दिन का राशन तक नहीं आता है, महीना भर कैसे गुजारा चलाएं. ये दर्द है झारखंड के धनबाद में कोयला उद्योग पेंशनर्स का. सोमवार को उन्होंने सीएमपीएफओ गेट के सामने प्रदर्शन किया.
कोल पेंशनर्स एसोशिएसन के बैनर तले किए गए प्रदर्शन में पांच सूत्रीय मांग रखी गई. पेंशनर्स ने कहा है कि सालों से उनको मिलने वाली पेंशन में वृद्धि नहीं की गई. कोयला उद्योग के पेंशनर्स का कहना है कि भारत सरकार हमारे साथ क्रूरता कर रही है.
बीते 24 सालों से पेंशन में वृद्धि की मांग कर रहे हैं. मगर, हमारी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है. देश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन करने वालों को सरकारी मदद मिल रही है. विधवा पेंशन और वृद्धा पेंशन भी मिनिमम 1000 रुपए है. मगर, एक लाख छब्बीस हजार कोल उद्योग के पेंशनर्स में पहले रिटायर हुए लोगों को 49 रुपए से लेकर एक हजार रुपए महीने पेंशन दी जा रही है.
पेंशनर्स एसोशिएसन के अध्यक्ष रामअनुज प्रसाद ने कहा, ''देश में गरीबी रेखा में बसर करने वाले लोगों के पेंशन में भी वृद्धि की जा चुकी है. मगर, बीसीसीएल में अपने रिटायर्ड कर्मचारियों के प्रति कोई भी सम्मान नहीं दिख रही. हम लगातार आंदोलन कर रहे हैं. दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है, जहां बुजुर्गों को भी अपने हक के लिए आंदोलन करना पड़ता है. अगर सरकार हमारी मांगों नहीं मानती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.''
पूर्व विधायक का मिला सर्मथन
पेंशनर्स की इस मांग को निरसा के पूर्व विधायक अरुण चटर्जी का समर्थन मिला है. उन्होंने कहा कि इनकी पेंशन सरकार को बढ़ानी चाहिए. कोयला मंत्रालय से पेंशन बढ़ोतरी करने की अपील करता हूं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










