
Jharkhand: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, प्रेमिका के परिजनों ने युवक की गला घोंटकर हत्या, शव पटरी पर फेंका
AajTak
पलामू में शादीशुदा महिला से अवैध संबंध रखने पर अमरेन्द्र सिंह की हत्या कर दी गई. प्रेमिका के परिजनों ने रस्सी से गला घोंटने के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया ताकि हादसे का रूप दिया जा सके. मामले में पुलिस ने आरोपी योगेन्द्र यादव, राकेश यादव, कलावती देवी और वृक्ष यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
झारखंड के पलामू जिले से खौफनाक मामला सामने आया है. यहां शादीशुदा एक महिला से अवैध संबंध रखने वाले युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. प्रेमिका के परिजनों ने युवक का गला घोंटने के बाद उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया ताकि वारदात को हादसे का रूप दिया जा सके. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
दरअसल, शनिवार सुबह सदर थाना क्षेत्र के जोगिया ही रेलवे पटरी पर एक शव दो टुकड़ों में कटा हुआ मिला था. शुरुआती जांच में इसे हादसा माना जा रहा था, लेकिन ग्रामीणों और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई. मृतक की पहचान अमरेन्द्र सिंह उर्फ बबलू सिंह (निवासी – सुआ गांव) के रूप में हुई. शव पर गला दबाने के निशान पाए गए. मृतक के भाई रवींद्र कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
यह भी पढ़ें: कुएं में जहरीली गैस रिसाव से पिता-पुत्र की मौत, पलामू में 24 घंटे के अंदर पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतक का काजल कुमारी नामक महिला से पिछले पांच वर्षों से अवैध संबंध था. काजल की शादी 2022 में हो चुकी थी, बावजूद इसके दोनों की मुलाकातें जारी थीं. इससे महिला का परिवार नाराज था. 15 अगस्त की रात जब अमरेन्द्र प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा तो परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया.
इसके बाद काजल को एक कमरे में बंद कर दिया गया और अमरेन्द्र को दूसरे कमरे में ले जाकर रस्सी से गला घोंटकर मार डाला. इसके बाद शव को बाइक से रेलवे लाइन तक ले जाकर फेंक दिया गया, जिससे ट्रेन की चपेट में आकर शव दो टुकड़ों में बंट गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों योगेन्द्र यादव, राकेश यादव, कलावती देवी और वृक्ष यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी, गमछा, मोबाइल फोन और बाइक भी बरामद किए गए.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






