
Jhansi: डैम में मिले 3 अज्ञात लड़कियों के शव, शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं
AajTak
Jhansi News: झांसी के सपरार डैम से 3 अज्ञात लड़कियों के शव पानी में तैरते मिले. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. उन्होंने बताया कि लड़कियों की उम्र 25, 20 और 18 के करीब है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
UP News: झांसी के एक बांध से 3 लड़कियों शव मिलने से हड़कंप मच गया है. शनिवार के दिन स्थानीय लोगों को पानी में तैरते शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
यह पूरा मामला झांसी जिले की मऊरानीपुर तहसील का है. यहां सपरार डैम में तीन अज्ञात लड़कियों के शव मिले हैं. दरअसल, पहले आसपास के लोगों को एक लड़की की लाश पानी में दिखाई दी. पुलिस ने मौके पर जाकर शव निकलवाया और पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया.
लेकिन तभी उन्हें सूचना मिली कि इसी डैम में दो और लड़कियों के भी शव मिले हैं. सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण चौरसिया, पुलिस बल के साथ फिर से मौके पर पहुंचे. उन्होंने तैराकों की मदद से उन दो लड़कियों के भी शव बाहर निकलवाए. फिर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. लड़कियों के तीन शव इस तरह मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
शरीर पर चोट के निशान नहीं एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि एक लड़कियों की उम्र 25, 20 और 18 साल के करीब है. तीनों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है.
SSP के मुताबिक, हो सकता है कि ये शव पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से बहकर यहां पहुंचे हों. बाकी मामले की जांच की जा रही है. टीकमगढ़ जिले से लेकर आसपास के जिलों में भी सूचना दे दी गई है. जल्द ही तीनों मृतक लड़कियों की शिनाख्त हो जाएगी. झांसी पुलिस ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










