
Jewellery Vs Gold Coin: ज्वैलरी नहीं, खरीदें सोने के सिक्के... बरसेंगे पैसे, ये फायदा कोई नहीं बताएगा!
AajTak
Benefits of Gold Coin: महिलाओं का ज्यादा जोर ज्वैलरी खरीदने पर होता है. लेकिन उन्हें इस नुकसान के बारे में गहराई से पता नहीं होता है, और ज्वैलर कभी किसी भी ग्राहक को इस बारे में नहीं बताता है.
सोना सस्ता है. कस्टम ड्यूटी में कटौती के बाद सोने का भाव प्रति 10 ग्राम करीब 6000 रुपये गिरा है. अचानक सोने में इस कटौती से लोग निवेश का मूड बना रहे हैं. ज्वैलर्स भी मान रहे हैं कि पिछले दो हफ्तों से सोने के भाव को लेकर पूछताछ बढ़ गई है. अगर आप भी सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक बात का जरूर ध्यान रखें.
दरअसल, अधिकतर लोग अभी भी डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) खरीदने से बचते हैं. लोग फिजिकली ज्वैलरी खरीदने ज्यादा पसंद करते हैं. हमारे देश में सोने को निवेश के विकल्प के तौर पर देखा जाता है. ऐसे में अधिकतर लोग एक गलती कर जाते हैं और बाद में उन्हें फिर पछताना पड़ता है. अगर आप निवेश के लिए गोल्ड ज्वैलरी खरीद रहे हैं तो ये घाटे का सौदा साबित हो सकता है.
बता दें, महिलाओं का ज्यादा जोर ज्वैलरी खरीदने पर होता है. लेकिन उन्हें इस नुकसान के बारे में गहराई से पता नहीं होता है और ज्वैलर कभी किसी भी ग्राहक को इस बारे में नहीं बताता है. ज्वैलर अपने फायदे के लिए हमेशा ग्राहकों को ज्वैलरी खरीदने की सलाह देता है.
मेकिंग चार्ज के लपेटे में ग्राहक
ज्वैलरी खरीदते समय ग्राहकों को तीन चीजों का भुगतान करना होता है. पहला- ज्वैलरी की कीमत (वजन के हिसाब से), दूसरा- मेकिंग चार्ज (Making Charge) और तीसरा- जीएसटी (3 फीसदी) देना होता है. ज्वैलरी का भुगतान आप ऑनलाइन करें या ऑफलाइन, इस पर आपको केवल 3 फीसदी ही GST का भुगतान करना होता है.
लेकिन अगर आप भी निवेश के नजरिये ज्वैलरी खरीदते हैं तो अब फैसला बदल दीजिए. आपके लिए फायदे का सौदा ये होगा कि आप सोने के सिक्के या गोल्ड बिस्किट खरीदें. सोने का सिक्का 1 ग्राम का भी मिलता है. ज्वैलरी के मुकाबले सिक्के से भविष्य में ज्यादा रिटर्न मिलेगा.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











