
Jesus को ब्लू टिक, एक ट्वीट से कंपनी को 1223 अरब का घाटा... Elon Musk की जल्दबाजी पड़ गई भारी?
AajTak
Fake Twitter Accounts: ट्विटर की स्टीयरिंग हाथ में आने के बाद एलॉन मस्क इसे ना जाने किस रास्ते पर ले जा रहे हैं. मगर इस रास्ते पर कई कंपनियों को जोर का झटका खाना पड़ सकता है. इंसुलिन बनाने वाली Eli Lilly के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. अब ब्लू टिक पर मस्क का फैसला जल्दबाजी में उठाया गया कदम साबित हो सकता है.
Twitter के नए मालिक एलॉन मस्क के फैसले कंपनी के कर्मचारियों और दूसरी कंपनियों पर भी भारी पड़ रहे हैं. पिछले महीने के अंत में मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा है. इसके बाद से ट्विटर की स्टीयरिंग एलॉन मस्क के हाथों में और झटके दूसरी कंपनियों और कर्मचारियों को लग रहे हैं.
इससे पहले तक मस्क ट्विटर कर्मचारियों को कहर बरपा रहे थे और अब उनके फैसले दूसरी कंपनियों पर. इसकी वजह मस्क का Twitter Verification से जुड़ा एक फैसला है. दरअसल, मस्क ने ब्लू टिक वेरिफिकेशन को पेड सब्सक्रिप्शन प्लान का रूप दे दिया है.
मस्क के ऐलान के बाद ट्विटर ने वेरिफाइड अकाउंट्स के लिए 8 डॉलर चार्ज करना शुरू कर दिया. यह सर्विस कुछ ही देशों में लॉन्च की गई थी और रिपोर्ट्स की मानें तो इसे फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है. मगर इसकी वजह से एक कंपनी को अरबों डॉलर का नुकासन हुआ है.
इन सब की शुरुआत पेड ब्लू टिक मार्क से शुरू हुई है. मस्क की एंट्री से पहले तक Twitter पर ब्लू टिक के लिए आइडेंटिटी वेरिफिकेशन होता था. यही वजह है कि ट्विटर को लोग भरोसेमंद न्यूज सोर्स भी मानते थे. मगर मस्क ने ब्लू टिक को पेड कर दिया.
इसके बाद जो हुआ शायद उसका अंदाजा मस्क ने कभी लगाया ही नहीं था. यूजर्स ने मस्क के 8 डॉलर के ऑफर के साथ जो किया उसका खामियाजा किसी और को भुगतना पड़ रहा है. ट्विटर पर लगातार फेक वेरिफाइड अकाउंट्स की जानकारी सामने आ रही है.
फेक वेरिफाइड से हमारा मतलब ऐसे अकाउंट से है, जो फेक हैं, लेकिन 8 डॉलर देकर वेरिफाइड ब्लू टिक हासिल कर लिया है. किसी ने डोनाल्ड ट्रंप के नाम से तो किसी ने जिसस क्राइस्ट के नाम से पैरोडी अकाउंट बनाकर ब्लू टिक खरीद लिया है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










