
JDU में गुटबाजी शांत करने का नया तरीका, पार्टी पोस्टर में नीतीश को बताया सबसे बड़ा नेता
AajTak
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने पार्टी के अंदर किसी तरीके की गुटबाजी से इनकार किया मगर आज जब पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हो रही है तो उससे पहले पार्टी में किसी तरीके की गुटबाजी की खबरों को हवा ना मिले, ऐसे में एक फुल प्रूफ नया प्लान तैयार कर लिया गया है.
जेडीयू में गुटबाजी, क्या समाधान? पिछले कुछ दिनों से पार्टी के अंदर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह गुट के बीच जबरदस्त पोस्टर वॉर चल रहा है. इस दौरान देखा गया है कि जब पार्टी कार्यालय के बाहर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की तस्वीर लगाई गई तो वहां से आरसीपी सिंह की तस्वीर को गायब कर दिया गया और या फिर अगर आरसीपी सिंह की तस्वीर वाला पोस्टर लगाया गया तो उसमें ललन सिंह को ही जगह नहीं मिली. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने पार्टी के अंदर किसी तरीके की गुटबाजी से इनकार किया मगर आज जब पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हो रही है तो उससे पहले पार्टी में किसी तरीके की गुटबाजी की खबरों को हवा ना मिले, ऐसे में एक फुल प्रूफ नया प्लान तैयार कर लिया गया है. जनता दल यूनाइटेड के पटना कार्यालय के बाहर राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले दो बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं जिसमें नीतीश कुमार के अलावा पार्टी के किसी भी नेता को जगह नहीं दी गई है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










