
JDU के लंच में नहीं पहुंचे 5 MLA, विपक्षी विधायक ने कहा- खेल दिखाएंगे मांझी, विश्वास मत से पहले बिहार में होगा 'खेला'!
AajTak
बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज हैं. पटना में आरजेडी की बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने अपने विधायकों को उनके ही आवास पर रुकने के लिए कहा है. खबर है कि फ्लोर टेस्ट तक सभी विधायक तेजस्वी के आवास पर रुकेंगे. पटना में तेजस्वी के घर बाहर हलचल तेज है और विधायकों के सामान पहुंचाए जा रहे हैं.
बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. हर पार्टी विधायकों को साथ रखकर एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रही है और इस कोशिश में सबसे ज्यादा हलचल RJD के खेमे में मची हुई है. तेजस्वी यादव ने पहले शक्ति परीक्षण की रणनीति के लिए अपने आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई और फिर अचानक विधायकों को वहीं रुकने का निर्देश दे दिया.
जो विधायक चर्चा के लिए तेजस्वी का आवास पर गए थे उन्हें वहीं रुकना पड़ा. कुछ देर में विधायकों के सामान तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचाया गया. विधायकों पर नजर रखने के इस तरीके से तमाम सियासी सवाल भी उठ रहे हैं.
बीजेपी विधायकों को दे रही ट्रेनिंग
वहीं नीतीश कुमार और बीजेपी भी आगे की रणनीति पर मंथन कर रही है. पहले सभी विधायकों को पटना बुलाया और फिर मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर विधायकों को लंच का न्योता दिया़. दूसरी तरफ बीजेपी ने सभी विधायकों को दो दिनों की ट्रेनिंग के लिए बोधगया बुलाया है और 11 फरवरी तक विधायकों को यहीं रखने का फैसला किया है.
यह भी पढ़ें: फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में सियासी हलचल तेज, RJD ने अपने विधायकों को Tejashwi Yadav के आवास पर रोका
ऐसे में सूबे में सियासी हलचल के बीच सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या सरकार को फ्लोर टेस्ट में किसी तरह का खेला होने का डर सता रहा है? बीजेपी और जेडीयू दोनों ऑल इज़ वेल का दावा कर रहे हैं लेकिन मंत्री पद को लेकर नाराजगी जताने वाले जीतनराम मांझी को लेकर अब भी सवाल उठ रहे हैं. इन्हीं सवालों के बीच जब अचानक CPIML विधायक महबूब आलम जीतनराम मांझी के आवास पर पहुंचे तो अटकलें और तेज हो गईं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










