
JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, यौन शोषण के आरोपों से घिरे हैं NDA उम्मीदवार
AajTak
कर्नाटक में एनडीए की सहयोगी जेडीएस के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया गया है. वह लोकसभा का चुनाव भी लड़ रहे थे लेकिन आरोपों के बाद वह विदेश चले गए हैं. उनके दादा और पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा ने भी पूरे मामले पर टिप्पणी की है और कहा है कि अगर उनके पोते (प्रज्वल) के खिलाफ कार्रवाई की जाती है तो उन्हें को आपत्ति नहीं होगी.
कर्नाटक में जेडीएस सांसद और बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है. वह सैकड़ों महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों से घिरे हैं लेकिन लापता चल रहे हैं. एसआईटी मामले की जांच कर रही है, जिसने रेवन्ना के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी करने के संबंध में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.
यौन शोषण के आरोपों पर जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है. शनिवार को उन्होंने कहा कि अगर उनका पोता (प्रज्वल रेवन्ना) दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी. उन्होंने अपने बेटे एचडी रेवन्ना के खिलाफ भी चल रहे मामले पर टिप्पणी की और कहा कि उनके खिलाफ "केस बनाए गए" थे, लेकिन उन्होंने आगे टिप्पणी करने से परहेज किया.
यह भी पढ़ें: प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर सकती है सीबीआई, SIT ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को दी जानकारी
'प्रज्वल रेवन्ना विदेश चले गए हैं', एचडी देवेगौड़ा ने भी बताया
पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के मुखिया एचडी देवेगौड़ा ने कहा, "... मैं उन चीजों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता जो रेवन्ना के संबंध में अदालत में चल रही हैं. प्रज्वल रेवन्ना विदेश चले गए हैं, उसी संबंध में कुमारस्वामी (गौड़ा के दूसरे बेटे और राज्य) जेडी (एस) प्रमुख ने हमारे परिवार की ओर से कहा है कि देश के कानून के मुताबिक कार्रवाई करना सरकार का कर्तव्य है."
'जो लोग भी शामिल हैं सबके खिलाफ हो कार्रवाई'

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










