
Jasprit Bumrah T20 World Cup: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, वर्ल्ड कप में बुमराह के खेलने की उम्मीदें बरकरार!
AajTak
हाल ही में खबर आई थी कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. मगर अब BCCI के हवाले से खबर आई है कि टीम मैनेजमेंट अभी भी बुमराह को लेकर पूरी तरह से उम्मीद लगाए बैठा है. अभी आखिरी समय तक इंतजार करने के मूड में है...
Jasprit Bumrah T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीदें अब भी बरकरार हैं. यह टूर्नामेंट दो हफ्ते बाद ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होना है.
दरअसल, हाल ही में एक बुरी खबर आई थी कि जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. बुमराह इस साल लगातार चोट से जूझते रहे हैं. पहले वह एशिया कप से बाहर हुए, फिर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में वापसी की. अब साउथ अफ्रीका सीरीज़ के साथ साथ वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए हैं.
मगर इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि टीम मैनेजमेंट अभी भी बुमराह को लेकर पूरी तरह से उम्मीद लगाए बैठा है. टीम मैनेजमेंट अभी आखिरी समय तक इंतजार करने के मूड में है. यदि इसी बीच बुमराह ठीक होते हैं, तो बीसीसीआई बुमराह को वर्ल्ड कप के लिए टीम में रखेगा और खिलाएगा भी.
बुमराह के लिए हर संभव कोशिश होगी
बीसीसीआई सूत्र ने आजतक को बताया, 'बीसीसीआई टीम मैनेजमेंट अभी आखिरी समय तक इंतजार करेगा. वे (बीसीसीआई) चाहते हैं कि बुमराह टी20 वर्ल्ड कप में खेले. उन्होंने मेडिकल टीम से कहा है कि बुमराह का NCA (नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बेंगलुरु) में अच्छी तरह से जांच करे और चोट का आकलन करे. बुमराह को फिट करने के लिए हर संभव कोशिश करें. बीसीसीआई को एक प्रतिशत की भी संभावना लगती है, तो बुमराह ऑस्ट्रेलिया में खेल सकते हैं.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










