
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह चोट के बाद कब उतरेंगे मैच में? हार्दिक पंड्या बोले- इस दिग्गज तेज गेंदबाज को देना होगा पूरा समय
AajTak
टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में सीरीज खेल रही है. टीम इंडिया स्क्वॉड में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल हैं, पर उन्हें सीरीज के पहले मैच में प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा गया. हार्दिक पंड्या ने बुमराह के बारे में फ्यूचर प्लान बताया है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल के लिए जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किए जाने का खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा है. पर भारतीय टीम उन्हें मैदान पर उतारने की जल्दबाजी नहीं करेगी. मैच के बाद स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कहा कि टीम इस दिग्गज तेज गेंदबाज पर ज्यादा दबाव नहीं डालेगी और उन्हें चोट से उबरकर वापसी करने के लिए पूरा समय देगी.
टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में हैं बुमराह
मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में बुमराह की काफी कमी खली. मेहमान टीम ने 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आसानी से 4 विकेट से जीत दर्ज की और तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अक्षर पटेल को छोड़कर सभी भारतीय गेंदबाजों ने प्रति ओवर 11 रन से ज्यादा की दर से रन लुटाए.
पीठ की चोट के कारण एशिया कप नहीं खेलने वाले बुमराह को टी20 विश्व कप टीम के अलावा उससे पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दोनों सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
.... थोड़ी बहुत चिंताएं हो सकती हैं: पंड्या
हार्दिक ने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं और वह हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण हैं. थोड़ी बहुत चिंताएं हो सकती हैं (गेंदबाजी के बारे में), लेकिन इसमें कोई समस्या नहीं है. हमें अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करना है. ये देश में सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी हैं और इसलिए वे टीम में हैं.’

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












