
Jasprit Bumrah: ऑस्ट्रेलियाई टीम पर कहर बनकर टूट सकते हैं जसप्रीत बुमराह, अपने नाम कर चुके हैं ये बड़ा रिकॉर्ड
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर (मंगलवार) से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस टी20 सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर भी निगाहें होंगी, जो इंजरी से उबरने के बाद कमबैक करने रहे हैं. देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है. चूंकि अगले महीने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, ऐसे में इस सीरीज को टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है. भारतीय टीम मैनेजमेंट ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में ज्यादा उन्हीं खिलाड़ियों को चुना है जो अगले महीने वर्ल्ड कप का पार्ट होंगे.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टी20 सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर भी निगाहें होंगी, जो पीठ की इंजरी से उबरने के बाद कमबैक करने रहे हैं. वैसे भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में जसप्रीत बुमराह गेंद से आग उगलते आए हैं. अब आगामी टी20 सीरीज में भी बूम-बूम बुमराह से कंगारू बल्लेबाजों को सावधान रहना होगा.
बुमराह के नाम ये बड़ा रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टी20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मुकाबलों में जसप्रीत बुमराह ने अबतक 11 पारियों में 15 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान बुमराह का इकोनॉमी रेट 6.46 का रहा है. बुमराह के बाद इस लिस्ट में शेन वॉटसन का नंबर आता है जिन्होंने 8 इनिंग्स में 10 विकेट चटकाए हैं. वहीं रविचंद्रन अश्विन 9 विकेट्स के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.
क्लिक करें- भारतीय पत्रकार से बदसलूकी पर रमीज राजा ने दी सफाई, बोले-उसने भड़काने की...
एशिया कप से बाहर रहे थे बुमराह

मुंबई में IPL 2026 से पहले सभी 10 टीमों के कप्तान एक साथ जुटे और पारंपरिक कैप्टंस फोटो सेशन (Captain’s Photo Session) में हिस्सा लिया. यह फोटोशूट हर साल टूर्नामेंट के आधिकारिक आगाज से पहले होता है. इस इवेंट के साथ IPL 2026 की काउंटडाउन तेज हो गई है और फैन्स में नए सीजन को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.










