
Jammu-Kashmir: 'हम क्या चाहते...आजादी' श्रीनगर की जामिया मस्जिद में लगे भड़काऊ नारे
AajTak
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर की जामिया मस्जिद में शुक्रवार को भड़काऊ नारे लगाए गए. आतंकवाद समर्थक और भारत विरोधी नारे लगाए गए जाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक जामिया मस्जिद शुक्रवार को आजादी और भारत विरोधी नारों से गूंज उठी. जुमे की नमाज के लिए जमा हुई भीड़ के बड़े हिस्से को आतंक समर्थक और आजादी के नारे लगाते सुना गया. जामिया मस्जिद में लगे नारों की एक वीडियो क्लिप में इन नारों को बखूबी सुना जा सकता है.
'आजतक' को मिली वीडियो क्लिप में सुना जा सकता है कि ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद 'हम क्या चाहते...आजादी' जैसे नारे लगाए जा रहे हैं. साथ ही धार्मिक नारा "नारा ए तकबीर, अल्लाहु अकबर" के नारे भी सुने जा सकते हैं. देखें Video:
उधर, बीते गुरुवार को ही कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा कस्बे की एक मार्केट में सेना के जवानों और स्थानीय लोगों के बीच बहस हो गई थी. इसी गरमागर्मी में सेना के जवान ने फायरिंग कर दी. इस घटना में गोली लगने से दो लोग घायल हो गए थे. दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है. इस मामले के बाद अस्पताल में स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था. ऐतिहातन इलाके में सुरक्षबलों को तैनात किया गया था.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








