
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उड़ाएगी गर्दा, ओपनिंग डे पर होगा ये बड़ा कमाल
ABP News
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म के ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की उम्मीदें हैं.
सुपरस्टार रजनीकांत को पिछले साल फिल्म कुली में देखा गया था. इस फिल्म ने खास कमाल नहीं किया था. लेकिन अब रजनीकांत जेलर 2 लेकर आ रहे हैं. जेलर 2 को लेकर फैंस के बीच एक्साइटेमेंट देखने को मिल रही है. फिल्म अभी प्रोडक्शन में हैं और इसी साल रिलीज होने वाली है. इस फिल्म से रजनीकांत ओपनिंग डे पर धमाल मचाने वाले हैं.
जेलर 2 को लेकर है जबरदस्त हाइपकोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, ये भी खबरें हैं कि फिल्म में मोहनलाल, शाहरुख खान जैसे एक्टर्स कैमियो कर सकते हैं. इससे फिल्म को और हाइप मिल रहा है. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म को तमिल सिनेमा की बिगेस्ट ओपनिंग मिल सकती है. फिलहाल कुली के पास ये रिकॉर्ड है. कुली ने ओपनिंग डे पर 65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. वहीं जेलर के कुली को ओवरटेक करने की खबरें हैं. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म 70 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है.
अगर ऐसा हुआ तो रजनीकांत लगातार दूसरे साल कॉलीवुड की बड़ी ओपनर देंगे. 2025 में कुली ने ओपनिंग डे चार्ट को डोमिनेट किया था और अब 2026 में जेलर 2 के ऐसा करने की उम्मीदें हैं. फिल्म के ओपनिंग के डे कलेक्शन को लेकर ऑफिशियर अभी कुछ भी सामने नहीं आया है.
बता दें कि जेलर 2 को नेल्सन दिलीपकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं. Kalanithi Maran फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध ने कंपोज किया है. इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, योगी बाबू जैसे स्टार्स नजर आएंगे. वहीं शिवा राजकुमार, विजय सेतुपति कैमियो रोल प्ले करते दिखेंगे.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












