
Jagdeep Dhankar files VP Nomination: जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद के लिए भरा नामांकन, दिया पीएम मोदी का धन्यवाद
AajTak
NDA की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने सोमवार को नॉमिनेशन फाइल कर दिया. इस दौरान पीएम मोदी समेत, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल रहे. इस दौरान NDA के सहयोगी दल भी मौजूद रहे. जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं.जहां NDA ने जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के लिए मैदान में उतारा है, वहीं विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा के नाम का ऐलान किया है. आजतक के साथ खास बातचीत में जगदीप धनकड़ बोले कि मैं किसान परिवार से आता हूं, भारत के लोकतंत्र के लिए मैं इसे एक माइलस्टोन मानता हूं कि साधारण किसान का बेटा आज नोमिनेशन करके आया है. मैं प्रधानमंत्री का कृतज्ञ हूं कि मुझे ये अवसर दिया. मेरी पृष्ठभूमि को देखते हुए मेरा ये निरंतर प्रयास रहेगा कि प्रजातांत्रपक मूल्यों की बढ़ोतरी हो. मैनें सपने में भी ये नहीं सोचा था कि एक साधारण व्यक्ति को इस प्रकार का अवसर मिलेगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










