
Jagannath Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ के अनुष्ठानों में होना है शामिल? पुरी के लिए रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेनें
AajTak
अगर आप भी ओडिशा में होने वाले जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल, रथयात्रा के खास मौके पर रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है.
Jagannath Rath Yatra Special Train: हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है. इस बार 7 जुलाई से रथ यात्रा की शुरूआत हो चुकी है. रथ यात्रा में ओडिशा के साथ-साथ दुनिया भर के लाखों लोग शामिल होते हैं. अगर आप भी इस रथयात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो कंफर्म टिकट के लिए अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. रेलवे ने आपकी समस्या का समाधान कर दिया है.
33 स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान ईस्ट कोस्ट रेलवे की तरफ से सोमवार को कहा गया कि पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिरों में दो अनुष्ठानों के अवसर पर इस महीने विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी. इससे पुरी आने-जाने वालों को टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. रेलवे की तरफ से पुरी आने-जाने वाली नियमित ट्रेनों के अलावा, यात्रियों की सुविधा के लिए सुनाबेसा (सुनहरा पोशाक) के लिए 43 विशेष ट्रेनें और अधारा पाना (मीठा पानी चढ़ाना) के लिए 33 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी.
कई रूट के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि 17 जुलाई को सुनाबेशा के लिए पारादीप, अंगुल, भद्रक, जूनागढ़ रोड, खुर्दा रोड, दासपल्ला, सोमपेटा, पलासा, केंदुझारगढ़, गुनुपुर, जगदलपुर, सोनपुर, जबलपुर से पुरी की ओर विशेष ट्रेनें चलेंगी. उन्होंने कहा, इसी तरह, पारादीप, अंगुल, भद्रक, दासपल्ला, पलासा, केंदुझार गढ़ और खुर्दा रोड से ट्रेनें 18 जुलाई को अधारापना के दिन पुरी के लिए संचालित की जाएगी. यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए, ईस्ट कोस्ट रेलवे 19 जुलाई को पुरी से भद्रक, पारादीप, अंगुल, पलासा, केंदुझार गढ़, दासपल्ला और ब्रह्मपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें भी चला रहा है.
क्या है रथ यात्रा को लेकर मान्यता? रथयात्रा को लेकर मान्यता काफी पुरानी है. ऐसा कहा जाता है कि इस रथयात्रा में शामिल होने वालों को 100 यज्ञों के बराबर का फल मिलता है. भगवान जगन्नाथ के रथ में उनके भाई-बहन भी शामिल होते हैं. इस बार की रथ यात्रा 7 जुलाई से शुरू हो चुकी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










