
JAC Board 12th Result 2025 Out: घोषित हुआ झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ये रहा Direct Link
AajTak
JAC Board 12th Result 2025 Declared: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र, अब जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com के अलावा aajtak.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
JAC Board 12th Result 2025 Declared: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. फिलहाल कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम का परिणाम घोषित किया गया है. आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट बाद में घोषित होगा. स्टूडेंट्स जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपनी प्रोविजनल मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा, छात्र आजतक की वेबसाइट aajtak.in पर भी अपने परिणाम देख सकते हैं.
झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट स्कूली शिक्षा एंव साक्षरता विभाग, झारखंड के मंत्री रामदास सोरेने और सचिव की मौजूदगी में घोषित हुए. मार्कशीट चेक और डाउनलोड करने का लिंक 12:30 बजे एक्टिव होगा.
कैसा रहा झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट?
जैक सचिव जयंत मिश्रा ने बताय कि इस साल साइंस स्ट्रीम में कुल 98,634 स्टूडेंट्स में से 78,186 ने परीक्षा दी और 79.26% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस साल का पास प्रतशित पिछली बार से 7% ज्यादा रहा है.
कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट कैसा रहा?
जेएसी 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में 91.2% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस साल कॉमर्स स्ट्रीम में 22,066 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे जिनमें से 20,285 पास हुए हैं. 12729 छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन से कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा पास की है, 7234 की सेकेंड डिवीजन और 222 छात्रों की थर्ड डिवीजन आई है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










