
J&K: LG मनोज सिन्हा के सलाहकार फारूक खान ने दिया इस्तीफा
AajTak
जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा के सलाहकार फारूक खान के इस्तीफे की जानकारी सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक उन्हें राजनीति में बड़ी भूमिका मिल सकती है.
jammu kashmir News: जम्मू-कश्मीर से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है. बता दें कि यहां एलजी मनोज सिन्हा के सलाहकार फारूक खान ने इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक उन्हें जम्मू-कश्मीर में एक प्रमुख राजनीतिक भूमिका मिल सकती है.
हाल ही में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अनुच्छेद 370 हटने के बाद वहां के बदले हालात के बारे में विस्तार से बताया था. मनोज सिन्हा ने कहा कि बदलाव की शुरुआत उसी दिन से हो गई जब वंचित लोगों को अधिकार मिलना शुरू हो गया.
उन्होंने कहा था कि आदिवासी समुदाय को खेती के लिए जमीन मिलने लगी. हमारे स्वीपर भाई बहन लोग स्वीपर के अलावा कोई काम नहीं कर सकते थे. जिन लोगों ने 70-72 साल तक मौलिक अधिकारों को खोया था, उन्हें उनका अधिकार मिलने लगा.
मनोज सिन्हा ने कहा कि हमारा प्रशासन शांति स्थापित करने में विश्वास करता है. अब वहां के आवाम को कोई दिक्कत नहीं है. सांस्कृतिक विरासत के कारण कश्मीर जाना जाता है और अब रुपहले पर्दे पर अब जम्मू-कश्मीर दोनों दिखेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










