
J-K: सांबा के पेट्रोल पंप में मिला विमान की तरह दिखने वाला पाकिस्तानी गुब्बारा, दहशत में लोग
AajTak
जम्मू-कश्मीर के सांबा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पेट्रोल पंप में पाकिस्तानी गुब्बारा दिखाई दिया. इसमें उर्दू में कुछ लिखा हुआ था तो वहीं प्लेन जैसे दिखने वाले इस गुब्बारे में पाकिस्तान का झंडा भी बना हुआ था. पुलिस ने गुब्बारे को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में फ्लाइट जैसा दिखने वाला एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से लोगों में दहशत फैल गई. गुब्बारा एक पेट्रोल पंप में मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस गुब्बारे को जब्त कर अपने साथ ले गई है. इस मामले की जांच जारी है.
घटना सांबा जिले के घगवाल इलाके की है. यहां जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारत पेट्रोलियम का एक पेट्रोल पंप है. इसमें काम करने वाले कर्मचारियों ने एक गुब्बारे नुमा चीज पेट्रोल पंप परिसर में पड़ी देखी. जब उसे करीब जाकर देखा गया तो वह एक फ्लाइटनुमा गुब्बारा निकला.
पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारियों में दहशत फैल गई. पेट्रोल पंप की सुरक्षा के लिए तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत गुब्बारे की जांच कर पुलिस थाना घगवाल में सूचना दी. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी गुब्बरे को अपने साथ थाने ले गए. फिलहाल ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये गुब्बारा यहां कैसे पहुंचा और इसे यहां लाने में कौन-कौन शामिल है?
दिखने में ऐसा है गुब्बारा
गुब्बारा दिखने में बिल्कुल एक फ्लाइट की तरह है. उसके ऊपर बड़े-बड़े अक्षरों में BHN और एमिरेट्स लिखा हुआ है. गुब्बारे के पिछले हिस्से में पाकिस्तान का झंडा बना हुआ है तो वहीं एक जगह उर्दू में कुछ लिखा हुआ है.
पहले भी की इस तरह की हरकतें

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










