
J-K: श्रीनगर में 3 हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
AajTak
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. नाके पर वाहनों की चेकिंग करते समय सिक्योरिटी फोर्सेस ने 3 हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है. उनकी गाड़ी से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है.
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सुरक्षाबलों के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. नाके पर वाहनों की चेकिंग करते समय सिक्योरिटी फोर्सेस ने 3 हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है. उनकी गाड़ी से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है. इस ऑपरेशन में J&K पुलिस की टीम भी शामिल थी. उन्होंने बताया कि आतंकियों से 3 AK राइफल्स, 2 पिस्टल्स, 9 मैगजीन और 200 राउंड बुलेट अब तक बरामद हुई हैं. जांच अभी भी जारी है.
बता दें कि हाइब्रिड आतंकी ऐसे स्थानीय युवक होते हैं, जिनका पुराना आपराधिक रिकार्ड नहीं होता. ये स्थानीय युवक पिस्टल लेकर आते हैं और हमला करके फरार हो जाते हैं और सामान्य जीवन जीने लगते हैं. ऐसे में इनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है. इन्हीं दहशतगर्दों को हाइब्रिड आतंकी कहा जाता है. ज्यादातर केसों में यह आतंकी स्थानीय होते हैं.
इन आतंकियों को ऑनलाइन ही भर्ती किया जाता है. इन्हें ऑनलाइन ही ट्रेनिंग दी जाती है. इसके बाद इन्हें हमला करने के लिए भेजा जाता है. आतंकी 1-2 की संख्या में हमले को अंजाम देते हैं. जबकि पहले जो आतंकी घटनाओं के वीडियो सामने आते थे, उनमें 3-4 आतंकी शामिल होते थे और एके-47 जैसे बड़े और आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करते थे.
बता दें कि 3 दिन पहले ही 17 नवंबर को जम्मू कश्मीर के राजौरी के नौशेरा सेक्टर में सुरक्षाबलों ने सीमा पार से घुसपैठ कर रहे एक आतंकी को मार गिराया था. देर रात करीब 11 बजे आतंकी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे. सीमा में घुसते ही सेना के जवानों ने आतंकियों को सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन वे सरेंडर करने की बजाए वापस भागने लगे. तभी मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया. 19 नवंबर को आतंकी का शव मिला था. उसके पास से गोला बारूद भी बरामद हुआ था.
25 दिन में 5 घुसपैठिए मरे गए

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








