
J-K विधानसभा में 5 सदस्यों की नियुक्ति मामले में SC का सुनवाई से इनकार, HC जाने की दी सलाह
AajTak
जम्मू-कश्मीर के एलजी को मिले विशेष अधिकार वाले मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने की सलाह दी है. अदालत में याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इस तरह के कदम से चुनावी और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में उप राज्यपाल की ओर से पांच सदस्य नामित करने वाले प्रस्ताव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस पीवी संजय कुमार की पीठ ने याचिकाकर्ता और कांग्रेस नेता रविंद्र शर्मा से पहले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट जाने की सलाह दी है.
याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में पेश हुए सीनियर अधिवक्ता डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इस तरह के कदम से चुनावी और लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा. इस पर पीठ ने कहा कि हम अभी इस पर विचार करने के इच्छुक नहीं हैं, लेकिन हम आपको अपनी बात हाईकोर्ट के समक्ष ले जाने की छूट देते हैं.
HC के बाद फिर आ सकते हैं SC
कोर्ट के इस रुख का मतलब साफ है कि जम्मू -कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में संतोषजनक फैसला नहीं आने पर याचिकाकर्ता उस आदेश को चुनौती देने के लिए फिर से सुप्रीम कोर्ट आ सकते हैं.
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल को अधिकार देते हुए विधानसभा में पांच नामजद सदस्य नियुक्त करने का प्रावधान रखा है, जिसका विरोध शुरू से ही गैर एनडीए दल के नेता कर रहे हैं. इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के सुनवाई से इनकार के बाद अब याचिकाकर्ता हाईकोर्ट जाएंगे.
विधानसभा में सीटों की संख्या 90 से 95 हो जाएगी

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










