
J-K: राजौरी में सेना की फायरिंग में 2 लोगों की मौत, गुस्साए लोगों ने राजौरी-जम्मू हाईवे किया जाम
AajTak
जम्मू के राजौरी में अल्फा टीसीपी के पास संदिग्ध गतिविधि के बाद सेना की हवाई फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई. इस घटना पर भारतीय सेना की ओर से बयान जारी किया गया है. बताया गया है कि आर्मी कैंप के पास संदिग्ध हलचल देखने के बाद सेना ने फायरिंग की.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आर्मी कैंप के पास संदिग्ध गतिविधि के बाद सेना ने हवाई फायरिंग की, जिसमें दो स्थानीय नागरिक मारे गए. इसको लेकर गुस्साए लोगों ने राजौरी-जम्मू हाईवे पर जाम लगा दिया है. वहीं इस घटना पर भारतीय सेना की ओर से भी बयान जारी किया गया है.
जम्मू के राजौरी में अल्फा टीसीपी के पास संदिग्ध गतिविधि के बाद सेना की हवाई फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई. इस घटना पर भारतीय सेना की ओर से बयान जारी किया गया है. सेना की ओर से बताया गया है कि आर्मी कैंप के पास संदिग्ध हलचल देखने के बाद सेना ने गोलियां चलाईं, जिसमें दो नागरिक मारे गए. दोनों स्थानीय नागरिक थे, तभी से राजौरी में विरोध शुरू हो गया.
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों के लिए धमकी जारी की थी. इस बार आतंकियों ने कश्मीर में काम करने वाले सरकारी कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के नाम की लिस्ट जारी करते हुए उन्हें घाटी में न बसने की हिदायत दी. कश्मीर फाइट (Kashmir Fight) नामक आतंकी संगठन ने ये धमकी जारी की, जिसमें कहा गया कि अगर उनकी चेतावनी को नजरअंदाज किया जाता है तो टारगेट किलिंग को अंजाम दिया जाएगा.
कश्मीरी पंडितों के लिए बन रही कॉलोनी
आतंकी समूह ने अपनी धमकी में कहा है कि वे कश्मीरी पंडितों के लिए बन रही ट्रांजिट कॉलोनियों को कब्रिस्तान में बदल देंगे. कश्मीरी पंडितों के साथ-साथ ट्रांजिंट कॉलोनी निर्माण में लगे ठेकेदारों के लिए भी धमकी जारी की गई है. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बारामूला और बांदीपोरा में सरकारी कर्मचारी कश्मीरी पंडितों के लिए बन रही कॉलोनियों का दौरा किया था. आतंकियों की धमकी उनके इस दौरे के बाद ही आई है. कश्मीर में एक्टिव आतंकी संगठन घाटी में बन रहीं ट्रांजिट कॉलोनियों को इजरायल जैसा सेटलमेंट बताते आए हैं.
इस साल अप्रैल में बढ़ीं आतंकी घटनाएं

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










