
J&K में 18, 25 सितंबर, एक अक्टूबर को वोटिंग, हरियाणा में भी एक को, 4 अक्टूबर को नतीजे
AajTak
Jammu Kashmir Assembly Election Date 2024: चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने जम्मू-कश्मीर की चुनावी स्थिति का एक खाका खींचा. उन्होंने कहा कि राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर की अवाम तस्वीर बदलना चाहती है. चुनाव के लिए हर किसी में उत्सुकता है. टीम ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा का दौरा भी किया था.
Jammu Kashmir Election 2024 Date: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है.जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. आखिरी बार जम्मू कश्मीर में 2014 में चुनाव हुए थे. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर 2024 तक जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने का आदेश दिया था. जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा. जम्मू कश्मीर से पांच अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 हटा दिया गया था.
कब हैं जम्मू-कश्मीर में चुनाव केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है. जम्मू कश्मीर की जनता पांच साल के लिए अपनी सरकार चुनने को 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान करेगी. सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव 3 चरणों में कराए जाएंगे. विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे. पहले फेज में 24 सीटों पर, दूसरे फेज में 26 सीटों पर और तीसरे फेज में 40 सीटों पर मतदान होना है.
पिछली बार पांच चरणों में हुआ था मतदान
जम्मू और कश्मीर के पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान पांच चरणों में हुआ था. 25 नवंबर 2014 को पहले चरण में जम्मू कश्मीर विधानसभा की 87 में से 15 सीटों के लिए वोट डाले गए थे. दूसरे चरण में 2 दिसंबर को 18, तीसरे चरण में 9 दिसंबर को 16 और चौथे चरण में 14 दिसंबर को 18 सीटों पर मतदान हुआ था. पांचवे और अंतिम चरण में 20 दिसंबर को 20 सीटों पर मतदान हुआ था. चुनाव नतीजों का ऐलान 23 दिसंबर 2014 को हुआ था.
20 अगस्त को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने जम्मू-कश्मीर की चुनावी स्थिति का एक खाका खींचा. उन्होंने कहा कि राजीव कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर की अवाम तस्वीर बदलना चाहती है. चुनाव के लिए हर किसी में उत्सुकता है. टीम ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा का दौरा भी किया था. हम मौसम ठीक होने के इंतजार में थे. अमरनाथ यात्रा खत्म होने का इंतजार था. जम्मू कश्मीर में इस समय 87.09 लाख मतदाता हैं. यहां 20 लाख से ज्यादा युवा हैं. 20 अगस्त को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








