
J-K में नहीं थम रही टारगेट किलिंग, अनंतनाग में स्कूल कर्मचारी पर चलाई गोली, अस्पताल में भर्ती
AajTak
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने एक स्कूल कर्मचारी को अपनी गोली का निशाना बनाया है. उस हमले में स्कूल कर्मचारी घायल हुआ और उसे अनंतनाग के ही एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंकी बाहरी नागरिकों पर हमला कर रहे हैं, कश्मीरी पंडितों को भी निशाने पर लिया जा रहा है.
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने एक स्कूल कर्मचारी को अपनी गोली का निशाना बनाया है. उस हमले में स्कूल कर्मचारी घायल हुआ और उसे अनंतनाग के ही एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. पिछले कुछ दिनों से लगातार आतंकी बाहरी नागरिकों पर हमला कर रहे हैं, कश्मीरी पंडितों को भी निशाने पर लिया जा रहा है.
जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक गुरुवार को अनंतनाग में आतंकियों ने एक चौकीदार पर हमला किया है. वो स्कूल के बाहर ड्यूटी कर रहा था, जब आतंकियों ने गोली चला दी. हमले में चौकीदार घायल हुआ और GMC अस्पताल में उसका इलाज जारी है. इससे पहले भी घाटी में कई मौकों पर इस प्रकार के हमले हुए हैं. अनंतनाग में तो बुधवार को ही एक बड़ा एनकाउंटर हुआ था, जिसमें तीन आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया गया.
असल में सेना को जानकारी मिली थी कि बिजबिहाड़ा इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं. उस इनपुट के आधार पर सेना ने उस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और आतंकियों को पकड़ने का प्रयास किया. लेकिन बौखलाहट में उन आतंकियों ने सेना पर ही फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद जवाबी कार्रवाई हुई और तीन दहशतगर्द मारे गए. लेकिन सेना की से कार्रवाई से आतंकी की बौखलाहट और ज्यादा बढ़ गई है. उनकी तरफ से बाहरी मजदूर, कश्मीरी पंडितों पर हमला किया जा रहा है.
इस टारगेट किलिंग पर पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर मामले में तुरंत कुछ नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में कश्मीरी 100% हिंदू रहित हो सकता है. कश्मीरी पंडितों के लिए 1990 जैसे हालात लौट आए हैं. मैं हत्याओं के लिए जिम्मेदार नहीं हूं. मैंने कोई आतंकवाद समर्थक बयान नहीं दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










