
J-k: 'भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 200 आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार', सेमिनार में बोले लेफ्टिनेंट जनरल
AajTak
नॉर्थ टेक सिम्पोजियम सेमिनार में लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना और उसकी एजेंसियों की मिलीभगत जारी है. बॉर्डर पर 200 आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार हैं, लेकिन भारतीय सेना के जवान मुस्तैदी के साथ डटे हुए हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद घाटी में काफी बदलाव आया है.
भारत-पाक बॉर्डर पर 200 आतंकवादी मौजूद हैं, जो कि जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ का इंतजार कर रहे हैं. सीमा पार आतंकवादी गतिविधियां जारी हैं. 6 बड़े और 29 छोटे आतंकी शिविर हैं. लेकिन भारतीय सेना पूरी तरह से मुस्तैद है. ये बातें उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नॉर्थ टेक सिम्पोजियम सेमिनार के पहले दिन कहीं. उन्होंने कहा कि इस साल अब तक 21 आतंकियों का सफाया हो चुका है.
'बॉर्डर पार हो रही आतंकवादी एक्टिवटी'
नॉर्थ टेक सिम्पोजियम सेमिनार में लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि पिछले एक साल में सीजफायर उल्लंघन की बहुत कम घटनाएं हुई हैं सिर्फ 3 बार उस पार से युद्धविराम का उल्लंघन हुआ है. लेकिन ये भी सच है कि बॉर्डर पार आतंकवादी एक्टिवटी हो रही है. उन्होंने आतंकवादी घटनाओं के लिए पाकिस्तानी सेना को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही कहा कि पाकिस्तानी सेना और उसकी एजेंसियों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता है.
'भीतरी इलाकों में 40-50 आतंकी सक्रिय'
लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने कहा कि कि फिलहाल 40 से 50 स्थानीय आतंकवादी भीतरी इलाकों में सक्रिय हैं. साथ ही कट्टरपंथ पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है.
'अनुच्छेद 370 हटने के बाद आया बदलाव'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










