
J&K: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, इलाके में सर्च आपरेशन चला रहे जवान
AajTak
अधिकारियों ने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया. घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और गहन तलाशी अभियान चला रहे हैं.
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच आज सुबह मुठभेड़ हुई. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपुरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया. घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और गहन तलाशी अभियान चला रहे हैं.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह चौथा एनकाउंटर है. इससे पहले गुरुवार को सुरक्षाबलों ने उधमपुर के डूडू बसंतगढ़ में कुछ आतंकियों को घेरा था. मुठभेड़ में सेना का एक हवलदार शहीद हो गया. भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने X पर रैंक 6 PARA SF के शहीद हवलदार झंटू अली शेख को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान हमारे एक बहादुर जवान को गोली लगने से गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हालांकि, आतंकियों का पता नहीं लग सका और उनके इलाके से बचकर भाग निकलने की संभावना है.
बांदीपोरा पुलिस ने कल लश्कर-ए-तैयबा के चार ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने बताया कि उन्हें इंटेल इनपुट मिली थी कि लश्कर से जुड़े कुछ ओवर ग्राउंड वर्क पुलिस और गैर स्थानीय लोगों पर हमला करने की फिराक में हैं. इस खुफिया सूचना के आधार पर बांदीपोरा पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया और जिले में विभिन्न स्थानों पर घेराबंदी की. चेकिंग के दौरान मोहम्मद रफीक खांडे और मुख्तार अहमद डार को पकड़ा गया और उनके पास से अवैध हथियार गोला-बारूद बरामद किए गए, जिसमें दो चीनी हैंड ग्रेनेड, एक 7.62 एमएम मैगजीन और 7.62 एमएम बुलेट्स के 30 राउंड शामिल थे.
इसके अलावा, सदुनारा अजास में तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने रईस अहमद डार और मोहम्मद शफी डार को पकड़ा गया. उनके पास से भी 1 हैंड ग्रेनेड, एक 7.62 एमएम मैगजीन और 7.62 एमएम बुलेट्स के 30 राउंड बरामद किए गए. इससे पहले 23 अप्रैल की शाम को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी.0 तंगमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा था, जो एक घर में छिपे थे. इसी दिन सुबह बारामूला के उरी सेक्टर में एलओसी के पास आतंकियों ले घुसपैठ की कोशिश की थी. सेना ने 2 घुसपैठियों को मार गिराया था. उनके पास से 2 असॉल्ट राइफल, गोला-बारूद, युद्ध से जुड़े साजो सामान, कारतूस, पाकिस्तानी करेंसी, चॉकलेट और सिगरेट के पैकेट बरामद किए गए. वहीं 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों पर गोलीबारी की थी, जिसमें 26 सैलानियों की मौत हुई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










