
J-K: पंचायत भवन में बंधे मिले पाकिस्तानी गुब्बारे, पुलिस ने शुरू की जांच
AajTak
रियासी जिले के थुरू क्षेत्र में पंचायत भवन के फाउंडेशन स्टोन से गुब्बारे लगे मिले हैं. इन गुब्बारों पर 'दिल-दिल पाकिस्तान' लिखा हुआ है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने गुब्बारों को जब्त कर लिया है और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है.
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के थुरू क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पंचायत भवन के फाउंडेशन स्टोन से गुब्बारे लगे मिले हैं. इन गुब्बारों पर दिल-दिल पाकिस्तान का स्लोगन लिखा हुआ है. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि थुरू स्थित पंचायत भवन के फाउंडेशन स्टोन पर गुब्बारे लगे हुए हैं, जिन पर पाकिस्तानी समर्थित स्लोगन लिखा हुआ है.
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
पुलिस ने गुब्बारों को जब्त कर लिया है और जांच के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में गुब्बारों को पाकिस्तान से संबंधित पाया गया है जो पहले भी राजस्थान, पंजाब और हिमाचल जैसे सीमावर्ती इलाकों में मिल चुके हैं. ऐसे मामलों में अक्सर ड्रोन या हवा से गुब्बारे भेजकर प्रचार या जासूसी का प्रयास किया जाता है. रियासी जिला जो सीमा के करीब है, पहले भी संदिग्ध गतिविधियों का केंद्र रहा है.
सुरक्षबलों ने बढ़ाई सतर्कता
घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध वस्तु को तुरंत रिपोर्ट करने की अपील की है. जांच में शामिल अधिकारी ने बताया कि मिसक्रेंट्स को ट्रैक करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद ली जा रही है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि गुब्बारे कैसे और किसके द्वारा बंधे गए. ये घटना क्षेत्रीय सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर ला सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










