
J-K: नूपुर पर मौलवी के हेट स्पीच से बिगड़ा माहौल, कर्फ्यू के बाद इंटरनेट सेवा भी बंद
AajTak
डोडा जिले के भद्रवाह शहर में एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया है. एक व्यक्ति ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भड़काऊ बयान देने के मामले में डोडा जिले के भद्रवाह में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी व्यक्ति ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा और स्थानीय पत्रकार आशीष कोहली को लेकर विवादित बयान दिया है. उसने हिंदुओं को गोमूत्र पीने वाला और गोबर खाने वाला बताया है. एक स्थानीय मौलवी आदिल गफूर गनई ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है. एहतियात के तौर पर पूरे डोडा जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.
डोडा के भद्रवाह में कर्फ्यू डोडा जिले के भद्रवाह शहर में मौलवी द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान और एक हिंदू युवक द्वारा पैगंबर के बारे में एक आपत्तिजनक पोस्ट के बाद एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगाया गया है. पुलिस का कहना है कि स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है. और दोनों घटनाओं को देखते हुए एहतियात के तौर पर कर्फ्यू लगा दिया गया है. दोनों मामलों में FIR दर्ज की गई है.
गौरतलब है कि नूपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद पर दिए गए विवादित बयान के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. देश से लेकर विदशों में बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया आ रही है. देश में कुछ लोग नूपुर के बयान की निंदा कर रहे हैं तो अरब देश भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. अरब देशों में कुछ भारतीय वस्तुओं के बिक्री पर बैन की बात भी सामने आई थी.
अरब देशों में नूपुर के बयान के बाद खासी प्रतिक्रिया देखने को मिली है. हालांकि, मामले को तूल पकड़ता देख भाजपा ने नुपूर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ कार्रवाई की और दोनों को प्रवक्ता पद से हटा दिया.
उमर अब्दुल्ला ने की शांति की अपील भद्रवाह मामले पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भद्रवाह और उसके आसपास फैले सांप्रदायिक तनाव के अलावा भी कई समस्याएं हैं. उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने और अपने पार्टी सहयोगियों से स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने में मदद करने की अपील की.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










