
J-K: डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना के ऑफिसर समेत 5 सुरक्षाकर्मी घायल
AajTak
डोडा जिले में सोमवार रात को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक अधिकारी सहित पांच सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. सेना की 16 कोर के अनुसार, विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डोडा के उत्तर में जनरल क्षेत्र में भारतीय सेना और जेकेपी द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया था. शुरुआती रिपोर्टों में हमारे बहादुर जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आई है.
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार रात को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक अधिकारी सहित पांच सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों ने करीब शाम 7 बजकर 45 मिनट पर देसा वन क्षेत्र के धारी गोटे उरारबागी में संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. इसी दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों की बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.
'गंभीर है जवानों की हालत'
उन्होंने कहा कि शुरुआत में 20 मिनट से अधिक समय तक चली गोलीबारी में एक अधिकारी सहित सेना के चार जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायलों जवानों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत "गंभीर" बताई गई है.
सेना की 16 कोर के अनुसार, विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डोडा के उत्तर में जनरल क्षेत्र में भारतीय सेना और जेकेपी द्वारा एक संयुक्त अभियान जारी था. इसी दौरान करीब रात नौ बजे आतंकवादियों का पता चला, जिसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई. शुरुआती रिपोर्टों में हमारे बहादुर जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. क्षेत्र में अतिरिक्त सैनिकों को भेज दिया गया है. फिलहाल ऑपरेशन जारी है. सेना की 16 कोर को व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने नाम से भी जाना जाता है.
भेजा गया अतिरिक्त फोर्स

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










