
J-K: डोडा एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने ढेर किया एक आतंकी, AK-47 और M-4 कार्बाइन बरामद
AajTak
अधिकारियों ने बताया कि शिवगढ़-अस्सार बेल्ट में छिपे विदेशी आतंकवादियों के एक समूह का पता लगाने के लिए एक संयुक्त टीम द्वारा शुरू किए गए घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO- Cordon & Search Operation) के दौरान घने जंगली इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई. मुठभेड़ स्थल से खून से सने चार रूकसैक (पीठ पर लादे जाने वाले 55 से 105 लीटर तक के बड़े बैग) बरामद किये गये हैं.
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सेना ने इस एनकाउंटर में अब तक एक आतंकी के ढेर होने की पुष्टि की है. इलाके में कुछ और आतंकियों के घिरे होने की सूचना है और सुरक्षा बल उनकी तलाश कर रहे हैं. इससे पहले आज दिन में आतंकियों का पीछा करने के दौरान हुई मुठभेड़ में इंडियन आर्मी के कैप्टन दीपक सिंह गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें तुंरत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.
अधिकारियों ने बताया कि शिवगढ़-अस्सार बेल्ट में छिपे विदेशी आतंकवादियों के एक समूह का पता लगाने के लिए एक संयुक्त टीम द्वारा शुरू किए गए घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO- Cordon & Search Operation) के दौरान घने जंगली इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई. मुठभेड़ स्थल से खून से सने चार रूकसैक (पीठ पर लादे जाने वाले 55 से 105 लीटर तक के बड़े बैग) बरामद किये गये हैं. अधिकारियों ने बताया कि मौके से एक AK-47 और कुछ M-4 कार्बाइन भी मिलीं हैं. आतंकवादी अस्सार में एक नदी के किनारे छिपे हुए थे.
अधिकारियों के मुताबिक सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच थोड़ी देर तक गोलीबारी हुई, जिसके बाद आतंकवादी समीपवर्ती उधमपुर जिले के पटनीटॉप के पास जंगल के रास्ते डोडा में घुस गए. सुरक्षा बलों ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे उधमपुर में आतंकियों से संपर्क स्थापित किया था. रातों-रात पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई. दिन के उजाले में सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू की गई. अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े सात बजे दोबारा मुठभेड़ शुरू हुई.
कौन थे शहीद कैप्टन दीपक सिंह?
डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से शहीद हुए कैप्टन दीपक सिंह, काउंटर इंसर्जेंसी 48 राष्ट्रीय राइफल्स में सिग्नल अधिकारी के पद पर तैनात थे. वह क्विक रिएक्शन टीम का नेतृत्व कर रहे थे, जो डोडा के अस्सार में छिपे आतंकियों की तलाश में जुटी थी. वह राष्ट्रीय राइफल्स में कैप्टन के साथ-साथ हॉकी के शानदार खिलाड़ी भी थे. बता दें कि जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पिछले महीने भी सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच एक मुठभेड़ हुई थी. इस एनकाउंटर के दौरान आतंकवादियों की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिकारी समेत 5 जवानों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









