
J-K: झेलम नदी में नाव पलटी, स्कूली बच्चों समेत कई लोग डूबे, 4 के शव मिले, 3 हॉस्पिटल में एडमिट
AajTak
श्रीनगर के बटवार में झेलम में यात्रियों से भरी एक नाव डूब गई. बताया जा रहा है कि इस नाव में 10 से 12 स्कूली छात्र सहित कई लोगों सवार थे.
श्रीनगर के बटवार में मंगलवार सुबह झेलम नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पटल गई. ये नाव गंडाबाल से श्रीनगर के बटवाडा आ रही थी, जिसमें स्कूली छात्रों समेत 12 से ज्यादा लोग सवार थे. नाव पटलने से चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों का श्रीनगर के SMDS अस्पताल में इलाज चल रहा है.
बताया जा रहा है कि इस नाव में 10 से 12 स्कूली छात्र सहित कई लोगों सवार थे. सभी लापता हैं. घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू कर दिया है.
बटवाडा गंडाबल क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने इंडिया टुडे को बताया कि मंगलवार सुबह स्थानीय नाबालिगों और अन्य बच्चों को ले जा रही एक नाव पटल गई. जिससे चार लोगों की मौत हो गई है और अन्य लोगों को इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
श्रीनगर के बटवारा में झेलम में यात्री नाव डूब गई। 10 से 12 स्कूली छात्रों सहित कई लोग कथित तौर पर डूब गए। बचाव अभियान जारी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










