
J&K: गुलाम नबी आजाद के समर्थन में और इस्तीफे, अब NSUI के 36 नेताओं ने दिया त्यागपत्र
AajTak
गुलाम नबी आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था. इसके बाद से लगातार आजाद समर्थकों के कांग्रेस छोड़ने का क्रम जारी है. तब से लेकर अब तक कांग्रेस से लेकर NSUI तक कई नेता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं. बता दें कि पार्टी छोड़ने के बाद ही उन्होंने आलाकमान पर हमला बोला था.
जम्म्-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद से इस्तीफों की झड़ी लग गई है. कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ छात्र संगठन NSUI से भी इस्तीफे आना शुरू हो गए हैं. NSUI के 36 नेताओं ने कई कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वालों में प्रेदेश उपाध्यक्ष अनिरुद्ध रैना और प्रदेश महासचिव माणिक शर्मा भी शामिल हैं.
जम्मू यूनिवर्सिटी के एनएसयूआई प्रेसिडेंट कानव शर्मा ने इस्तीफा भेजते हुए लिखा कि वे यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट के साथ-साथ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे गुलाम नबी आजाद को अपना नेता मानते हैं.
उन्होंने आगे लिखा कि वे उनके साथी अनिरुद्ध रैना और माणिक शाहा की भावनाओं की कद्र करते हैं. चूकिं ये दोनों भी इस्तीफा दे चुके हैं. इसलिए कानव ने भी इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि वे पिछले 3 साल से NSUI के साथ जुड़कर काम कर रहे थे. लेकिन अब उन्हें लगता है कि संगठन में पसंद के लोगों को ही जगह दी जाती है. अब तक मुझे संगठन से जो भी जिम्मेदारी मिली है, मैंने उस हर जिम्मेदारी को निभाया है.
इससे पहले 26 अगस्त को गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था. पार्टी छोड़ने के बाद ही उन्होंने आलाकमान पर हमला बोला था.
इन्होंने छोड़ा संगठन

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










