
J-K के डिप्टी CM सुरिंदर चौधरी बोले- पाकिस्तान से बातचीत होनी चाहिए, जंग कोई हल नहीं
AajTak
J-K के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने केंद्र को सलाह दी है कि पाकिस्तान से बातचीत शुरू की जाए. उन्होंने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल सकता है और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री भारत आकर बातचीत कर सकते हैं, तो पाकिस्तान से बात करने में भी कोई बुराई नहीं है.
जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत का रास्ता खुला रहना चाहिए क्योंकि जंग किसी मसले का हल नहीं है. चौधरी ने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल सकता है और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री भारत आकर बातचीत कर सकते हैं, तो पाकिस्तान से बात करने में भी कोई बुराई नहीं है.
सुरिंदर चौधरी का यह बयान ऐसे समय आया है जब सेना ने हाल ही में पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों को लेकर चेतावनी जारी की थी. आर्मी ने संकेत दिया था कि पाकिस्तान पहलगाम जैसी किसी बड़ी आतंकी साजिश की तैयारी कर रहा है. हालांकि, चौधरी ने कहा कि हर मुद्दे का हल बातचीत से निकल सकता है, क्योंकि यह 2025 है, जब युद्ध किसी भी देश के लिए विकल्प नहीं रह गया है.
'J-K को शांति चाहिए'
डिप्टी CM ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को संवाद की ताकत दिखाई है. उन्होंने कहा, हमने हर मंच पर शांति और स्थिरता की बात की है. जम्मू-कश्मीर को शांति चाहिए, न कि गोलियों की आवाज.
चौधरी ने इस दौरान यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति की प्रक्रिया तभी आगे बढ़ सकती है जब राजनीतिक बातचीत का माहौल बने और पड़ोसी देशों के बीच आपसी भरोसा कायम हो.
सुरिंदर चौधरी का यह बयान राजनीतिक हलकों में सुर्खियों में है, क्योंकि केंद्र सरकार का रुख पाकिस्तान के प्रति अब तक सख्त रहा है. ऐसे में एक राज्य के डिप्टी सीएम का पाकिस्तान से चर्चा की वकालत करना सियासी बहस को नया मोड़ दे सकता है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










