
J-K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 3 सैनिक जख्मी
AajTak
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें भारतीय सेना के तीन 3 पैराट्रूपर्स घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है और मुठभेड़ अभी भी जारी है. जम्मू-कश्मीर में हाल के समय में आतंकी घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें भारतीय सेना के तीन 3 पैराट्रूपर्स घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है और मुठभेड़ अभी भी जारी है. जम्मू-कश्मीर में हाल के समय में आतंकी घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है.
किश्तवाड़ में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी जिसमें सेना के तीन पैराट्रूपर्स के घायल होने की खबर है. सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है. यह घाटी में पिछले 15 घंटे में तीसरी मुठभेड़ है. कल सुपौल में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया था.
श्रीनगर में भी मुठभेड़ जारी
किश्तवाड़ के अलावा रविवार सुबह से श्रीनगर में भी एक मुठभेड़ जारी है. जानकारी के मुताबिक निशात बाग में आतंकी छिपे हैं. सुपौल में भी सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है. पिछले 1 महीने में आए दिन सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही हैं जिनमें से कइयों में सुरक्षाबलों को कामयाबी मिली है.
किश्तवाड़ में चलाया जा रहा तलाशी अभियान
किश्तवाड़ में आतंकवादियों के हमले में जान गंवाने वाले दो ग्राम रक्षा रक्षकों (VDG) के शव शुक्रवार को तलाशी अभियान के दौरान एक नाले के पास से बरामद किए गए थे. अधिकारियों ने बताया कि हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों का पता लगाने के लिए किश्तवाड़ में बड़े पैमाने पर घेराबंदी और तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










