
J&K: कमांडो माजिद हुसैन के परिवार से मिले सेना के अधिकारी, पुंछ हमले में हुए थे शहीद
AajTak
पुंछ हमले में हुए शहीद कमांडो हवलदार माजिद हुसैन को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है. सेना के अधिकारी शुक्रवार को पुंछ स्थित घर पर उवके परिवार से मिले. सेना के प्रवक्ता ने कहा, पुंछ के नायक के रूप में हवलदार माजिद हुसैन की विरासत निस्वार्थ और समर्पण का एक स्थायी प्रतीक बनकर जीवित है.
जम्मू-कश्मीर में सेना के शीर्ष अधिकारी शुक्रवार को राजौरी जिले में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान गंवाने वाले कमांडो हवलदार माजिद हुसैन के पुंछ स्थित घर पर परिवार से मिले. साथ ही उनके प्रति आभार व्यक्त किया. बता दें कि पैराशूट रेजिमेंट की 9वीं बटालियन (विशेष बल) के हवलदार हुसैन को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है.
सेना के प्रवक्ता ने कहा कि कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाना हवलदार हुसैन की विशिष्ट बहादुरी का प्रतीक है. पुंछ, राजौरी और जम्मू-कश्मीर की पूरी आबादी साहसी कमांडो की ऋणी है. पुंछ के रहने वाले नायक हुसैन ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता के माध्यम से एक कमांडो की सच्ची भावना का उदाहरण दिया है.
ये भी पढ़ें- J&K: नौशेरा में LoC के पास बारूदी सुरंग विस्फोट, सेना का एक जवान शहीद और 1 घायल
सेना के प्रवक्ता ने कहा, पुंछ और राजौरी के चुनौतीपूर्ण इलाके में वह भारतीय सेना की उच्चतम परंपराओं में अद्वितीय साहस और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए आतंक के खिलाफ साहसी युवक के रूप में खड़े रहे. शांति की खोज में उनका सर्वोच्च बलिदान पुंछ और राजौरी के लोगों के दिलों में गहराई से गूंजता है.
25 इन्फैंट्री डिवीजन के जीओसी, उत्तरी कमान का प्रतिनिधित्व करने वाले जीओसी-इन-सी और जीओसी 16 कोर ने गहरा हवलदार हुसैन के परिवार को आभार व्यक्त किया.
सेना के प्रवक्ता ने आगे कहा, पुंछ के नायक के रूप में हवलदार माजिद हुसैन की विरासत निस्वार्थ और समर्पण का एक स्थायी प्रतीक बनकर जीवित है. उनकी कहानी उनके गृहनगर और देश भर के लोगों के दिलों में गूंजती रहेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










