
J-K: उधमपुर में भीषण सड़क हादसा... CRPF जवान सहित बस में सवार 4 लोगों की मौत
AajTak
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर के जखानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको दहला दिया है. एक यात्री बस और खड़े वाहन के बीच हुई इस भिड़ंत में एक सीआरपीएफ (CRPF) जवान और तीन आम नागरिकों की जान चली गई है.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर जखानी के पास हुए एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ के एक जवान सहित चार लोगों की मौत हो गई है. यह हादस तब हुआ, जब एक यात्री बस ने सड़क किनारे खड़े टाटा मोबाइल वाहन को जोरदार टक्कर मार दी. दरअसल, बस चालक एक मोटरसाइकिल से होने वाली भिड़ंत को बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी दौरान नियंत्रण खोने से बस सीधे खड़े वाहन में जा घुसी.
हादसे के वक्त टाटा मोबाइल का टायर बदल रहे तीन नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, बस में सफर कर रहे सीआरपीएफ के एक जवान ने भी इस भीषण टक्कर में अपनी जान गंवा दी.
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. राजमार्ग पर इस घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ.
टायर बदल रहे थे लोग, तभी आई मौत
जखानी के पास हुई यह घटना बेहद खतरनाक थी. चश्मदीदों के मुताबिक, टाटा मोबाइल सड़क किनारे खड़ी थी और तीन लोग उसका पंचर टायर बदलने में व्यस्त थे. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि एक अनियंत्रित बस उनकी ओर आ रही है. बस ने इतनी तेजी से टक्कर मारी कि इन तीनों नागरिकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: उधमपुर में आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने मारा छापा, एनकांउटर में एक जवान शहीद

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










