
J-K: आतंक के खिलाफ पुलिस का एक्शन, PAK बैठे हैंडलर की संपत्ति कुर्क
AajTak
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस ने सीमा पार से आतंकी नेटवर्क चलाने वाले हैंडलर स्वर दीन उर्फ स्वरू के खिलाफ बड़ी कानूनी कार्रवाई की है. कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने बिलावर इलाके में स्थित उसकी अचल संपत्ति को कुर्क कर दिया है.
जम्मू-कश्मीर की कठुआ पुलिस ने 24 फरवरी को सीमा पार से संचालित होने वाले आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर स्वर दीन उर्फ स्वरू की अचल संपत्ति कुर्क की. एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा के नेतृत्व में बिलावर पुलिस ने जम्मू की तीसरी अतिरिक्त सत्र अदालत के आदेशों का पालन करते हुए यह कदम उठाया.
आरोपी स्वर दीन लोहाई मल्हार के भतोड़ी का निवासी है और फिलहाल पाकिस्तान से भारत विरोधी गतिविधियां चला रहा है.
पुलिस ने बिलावर थाने में दर्ज एफआईआर के तहत यह कार्रवाई की, जिसमें यूएपीए और बीएनएस की गंभीर धाराएं शामिल हैं. यह संपत्ति तहसील लोहाई मल्हार में स्थित साढ़े सात मरला भूमि है.
घोषित अपराधी है स्वर दीन
आरोपी स्वर दीन काफी वक्त पहले पाकिस्तान/पीओजेके (PoJK) भाग गया था और तब से राष्ट्र की सुरक्षा और संप्रभुता के खिलाफ गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल है. कानूनी प्रक्रिया से लगातार बचने के कारण माननीय न्यायालय ने उसे 'घोषित अपराधी' करार दिया था. कठुआ पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार करने के तमाम प्रयासों के बावजूद वह कानून की पहुंच से बाहर रहा, जिसके बाद अदालत ने उसकी अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया.
यह भी पढ़ें: J-K: जैश आतंकियों की घुसपैठ की सूचना के बाद कठुआ और सांबा में हाई अलर्ट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










