
J-K: आतंकियों के ऑलआउट का मास्टरप्लान, कश्मीर पर गृह मंत्रालय की बैठक में मंथन
AajTak
सुरक्षा समीक्षा बैठक से पहले, अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर की विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की. अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का चहुंमुखी विकास और कल्याण मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. घाटी में सुरक्षा की स्थिति पर अहम बैठक गृह मंत्रालय में हुई.
जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाए जाने को अगस्त में 2 साल पूरे हो रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दो साल पूरे होने पहले घाटी की सुरक्षा पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. घाटी की सुरक्षा पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के डायरेक्टर जनरल (DGP) दिलबाग सिंह के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई. जम्मू-कश्मीर पर बुलाई गई इस अहम बैठक में केंद्र शासित प्रदेश के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल, गृह सचिव अजय भल्ला, आईबी चीफ अरविंद कुमार और गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










