
J-K: आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी पर की अंधाधुंध फायरिंग, इलाके में फैली दहशत
AajTak
श्रीनगर में शनिवार की सुबह आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी पर फायरिंग की. गोलीबारी में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया, उसका अस्पताल में इलाज जारी है.
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने एक बार फिर दुस्साहस किया है. दरअसल, मध्य कश्मीर के श्रीनगर में डॉ. अली जान रोड स्थित ऐवा ब्रिज के पास शनिवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी को अंधाधुंध गोलियां बरसाईं. फायरिंग में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है.
एक पुलिस अधिकारी ने इंडिया टुडे-आजतक को बताया कि दंवर ईदगाह के गुलाम रसूल डार का बेटा गुलाम हसन डार PCR में ड्यूटी पर जा रहा था. तभी आज सुबह आतंकवादी ने उस पर फायरिंग कर दी. इसकी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस ने बताया कि घायल सिपाही को SKIMS अस्पताल में ले जाया गया. पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है. बता दें कि घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
जानकारी के मुताबिक घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. वहीं पुलिस इलाके में एक्टिव हो गई है. सभी सीमाओं पर चेकिंग बढ़ा दी गई है.
बता दें कि घाटी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई थी. इसमें सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी मार गिराए थे. सुरक्षाबलों ने शुक्रवार की सुबह एक आतंकी को मार गिराया था. जबकि दोपहर बाद दो और आतंकी ढेर किए थे.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










