
J-k: अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद, तीन जख्मी, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
AajTak
सामने आया है कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग के गागरमांडू वन क्षेत्र के अहलान में मुठभेड़ हो रही है. संयुक्त बलों की जंगल में छिपे भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह के साथ मुठभेड़ हुई है. ऑपरेशन जारी है.
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो रही है. दोपहर बाद हुई इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए, वहीं तीन जवान जख्मी भी हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. घने जंगल के भीतर आतंकियों की तलाश जारी है.
दो जवान शहीद, तीन जख्मी बता दें कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार को दोपहर बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी. जिसमें पहले एक जवान के घायल होने की खबर आई थी, इसके कुछ देर बाद सामने आया कि एक और जवान जख्मी हो गया है. घायलों को अस्पताल ले जाया गया था. सेना की ओर से जारी किए गए अपडेट में दो जवानों की शहादत की खबर आई, साथ ही तीन जवानों के जख्मी होने की भी जानकारी मिली. सेना को आतंकियों की मौजूदगी का मिला था इनपुट इससे पहले अनंतनाग में हुई मुठभेड़ को लेकर सेना ने बयान जारी किया था. सेना की ओर से कहा गया था कि विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर, भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF द्वारा शनिवार को सामान्य क्षेत्र कोकेरनाग, अनंतनाग में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया. इस दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं और उन्हें क्षेत्र से निकाल लिया गया है. ऑपरेशन अभी जारी है.
घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर खबर आई कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था. सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के कोकरनाग इलाके के अहलान गडोले में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया.
जैश ए मोहम्मद के आतंकियों से हुई मुठभेड़ सामने आया है कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग के गागरमांडू वन क्षेत्र के अहलान में मुठभेड़ हो रही है. संयुक्त बलों की जंगल में छिपे भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह के साथ मुठभेड़ हुई है. ऑपरेशन जारी है.
इस ऑपरेशन में पहले एक जवान के घायल होने की खबर आई थी, जिसे 92 बेस सेना अस्पताल ले जाया गया था. इसके बाद एक और जवान के घायल होने की खबर सामने आई. बाद में दो जवान शहीद हो गए. आतंकी सामने आने के बाद घने वन क्षेत्र में भाग गए, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है. सुरक्षा बलों की मुठभेड़ जैश के आतंकियों के साथ हुई है. माना जा रहा है कि आतंकियों ने डोडा से दक्षिण कश्मीर में प्रवेश किया है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








