
IT रूल्स विवाद: SC के पूर्व जज बोले- संसद से पास हो सही एक्ट तो ना आए कोई दिक्कत
AajTak
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए आईटी नियमों को लेकर काफी विवाद हो रहा है. कई सोशल मीडिया कंपनियों ने तो इन्हें मान लिया है, लेकिन ट्विटर की ओर से आपत्ति जाहिर की जा रही है.
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए आईटी नियमों को लेकर काफी विवाद हो रहा है. कई सोशल मीडिया कंपनियों ने तो इन्हें मान लिया है, लेकिन ट्विटर की ओर से आपत्ति जाहिर की जा रही है. केंद्र सरकार द्वारा डाटा प्रोटेक्शन को लेकर बनाई गई कमेटी की अगुवाई करने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस बीएन. श्रीकृष्णा ने इस पूरे विवाद पर इंडिया टुडे से बात की. साल 2017 में भारत सरकार ने एक कमेटी बनाई थी, जिसे डाटा प्रोटेक्शन और उनसे जुड़ी मुश्किलों को ढूंढने का जिम्मा दिया गया था. जस्टिस बीएन. श्रीकृष्णा ने ताजा हालात को लेकर कहा कि ऐसा मसला इसलिए हुआ है, क्योंकि देश में व्यापक डाटा प्रोटेक्शन लॉ नहीं है. अगर संसद द्वारा कोई एक्ट पास होता है, जो इससे जुड़े हर मसले को छुए और समस्याओं का समाधान करे. तब इस विषय का कोई समाधान निकल सकता है. अभी के नियमों को लेकर हुए विवाद पर उन्होंने कहा कि नए आईटी रूल्स काफी सख्त हैं, साथ ही इनमें काफी अस्पष्टता भी है जो नियमों को लेकर मतभेद पैदा कर रही है और कानून के दुरुपयोग का कारण बन सकती है. जस्टिस श्रीकृष्णा ने कहा कि सरकार के पास किसी भी संवाद में हस्तक्षेप करने की शक्ति होनी चाहिए, लेकिन उसकी सीमा भी तय होनी चाहिए. अगर संसद द्वारा कोई एक्ट पास किया जाता है, तो उसमें इन बातों का उल्लेख होना जरूरी है. उन्होंने कहा कि आप सेब काटने के लिए चाकू ही इस्तेमाल करते हैं, कुल्हाड़ी नहीं या मक्खी मारने के लिए मक्खीमार ही इस्तेमाल होता है, कोई बम नहीं. आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा नए आईटी रूल्स को हाल ही में लागू किया गया. सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को तीन महीने का वक्त दिया गया था, जिसमें कहा गया था कि हर प्लेटफॉर्म को अपना एक रीजनल ऑफिसर भारत में फिक्स करना होगा, ताकि किसी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट या अन्य शिकायतों का समाधान यहां ही जल्दी हो सके. इनके अलावा भी कई अन्य मुद्दों को शामिल किया गया था, जिन्हें अधिकतर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने मान लिया है. हालांकि, ट्विटर और भारत सरकार के बीच अभी भी घमासान चल रहा है. बीते कुछ वक्त में कई बार काफी मुद्दों को लेकर सरकार और ट्विटर आमने-सामने आए हैं, जिसका असर अब आईटी रूल्स के मसले पर दिख रहा है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










