
IT की रेड के बाद BBC मामले में ED की एंट्री, FEMA के उल्लंघन के आरोपों पर जांच में जुटी
AajTak
फरवरी में इनकम टैक्स ने BBC के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर छापे मारे थे. जांच एजेंसी ने इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी के आरोपों में ये कार्रवाई की थी. इनकम टैक्स की कार्रवाई के बाद ED ने BBC के खिलाफ जांच शुरू की थी. अब फेमा के उल्लंघन के आरोपों पर ED जांच में जुट गई है.
मीडिया संस्थान BBC के खिलाफ अब प्रवर्तन निदेशालय (ED ) ने जांच शुरू कर दी है. ईडी ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (1999) (FEMA) के उल्लंघन के आरोपों में ये जांच शुरू की है.
BBC के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर फरवरी में इनकम टैक्स के छापे पड़े थे. जांच एजेंसी ने इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी के आरोपों में ये कार्रवाई की थी. इनकम टैक्स की कार्रवाई के बाद ED ने BBC के खिलाफ जांच शुरू की थी. बताया जा रहा है कि ईडी ने बीबीसी के कई दस्तावेजों की जांच की है. इतना ही नहीं संस्थान से जुड़े लोगों के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं.
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने BBC के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर तीन दिन तक छापेमारी की थी. ये छापेमारी ऐसे वक्त पर की गई थी, जब देश में बीबीसी की गुजरात दंगों पर डॉक्यूमेंट्री को लेकर बवाल मचा था. ऐसे में कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने इस कार्रवाई को बीबीसी की गुजरात दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री से जोड़ा था.
क्या है बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का मामला? दरअसल, हाल ही में बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री आई थी. यह डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर थी. केंद्र सरकार ने प्रोपेगेंडा बताते हुए इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी. डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर कई यूनिवर्सिटियों में बवाल भी मचा था. इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी याचिकाएं दायर हुई हैं. ऐसे में विपक्ष आयकर विभाग की छापेमारी को बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री से जोड़ कर केंद्र पर निशाना साध रहा है.
क्या है फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट ?
साल 2000 में देशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 2000 (फेमा) लाया गया. इसके उद्देश्य भारत में विदेशी भुगतान और व्यापार को बढ़ावा देना, विदेशी पूंजी और निवेश को देश में बढ़ावा देना है, ताकि औद्योगिक विकास और निर्यात को अच्छी प्रगति मिल सके. यह भारत में विदेशी मुद्रा में प्रोत्साहन का काम करता है और नागरिक को विदेश में संपत्ति अर्जित करने का सुरक्षित विकल्प देता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










