
Israel Under Attack: हूती विद्रोहियों ने दिखाया नई हाइपरसोनिक मिसाइल Palestine-2 का Video, इसी से हुआ था इजरायल पर हमला
AajTak
यमन के हूती विद्रोहियों ने उस नई हाइपरसोनिक मिसाइल का वीडियो जारी कर दिया है, जिसने मात्र 11 मिनट में 2040 किलोमीटर की यात्रा की. इसकी अधिकतम स्पीड 19756 km/hr है. यानी इसे रोक पाना बेहद मुश्किल है. इसलिए इसने सऊदी अरब, अमेरिका के 3 युद्धपोतों और इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा दिया.
यमन के हूती विद्रोहियों ने अपनी उस हाइपरसोनिक मिसाइल से पर्दा हटा दिया है, जिससे उसने इजरायल की राजधानी तेल अवीव पर हमला किया था. सतह से सतह पर मार करने वाली इस नई मिसाइल का नाम है Palestine-2. इस मिसाइल की अधिकतम गति 19756 km/hr है. इसकी रेंज 2150 km बताई जा रही है.
यह दो स्टेज की सॉलिड फ्यूल ईंधन से चलने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल हैं. इसे हाल ही में यमनी सेना में शामिल किया गया है. इसकी गति मैक 16 है. यानी 19756 किलोमीटर प्रतिघंटा. इस गति में चलने वाली मिसाइल को रोक पाना दुनिया की किसी एयर डिफेंस सिस्टम के बस का नहीं है. इसके अलावा यह मिसाइल अत्यधिक मैन्यूवरेबल हैं.
यह भी पढ़ें: हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर दागी हाइपरसोनिक मिसाइल, 11 मिनट में 2040 km की स्पीड से अटैक
यहां नीचे देखिए इस नई मिसाइल का वीडियो
यानी यह बीच रास्ते में दिशा बदल सकती है. मतलब एयर डिफेंस सिस्टम से आने वाली इंटरसेप्टर मिसाइलों को हवा में ही धोखा देकर तेज गति से आगे बढ़ सकती है. इस मिसाइल की जो खासियतें बताई जा रही है, उसके मुताबिक इजरायल, मिडिल-ईस्ट में मौजूद अमेरिकी बेस, जंगी जहाजों और व्यापारिक जहाजों के लिए ये खतरनाक हो सकती है.
15 सितंबर को हुआ था इजरायल में इस मिसाइल से हमला

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






